बांसवाड़ा। आईजीपी एस परिमाला, पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. राजेश भारद्वाज एवं वृत्ताधिकारी वृत्त घाटोल महेन्द्र कुमार के दिशा निर्देशानुसार अवैध व मादक पदार्थो के सग्रहण एवं परिवहन करने वालो के खिलाफ कार्यवाही की गई। मंगलवार को सुबह 11.14 बजे थानाधिकारी गंगाराम मय जाब्ता कानि पंकज कुमार, कान्तिलाल कानि, राजवीर सिह, संजय कुमार के दौहराने हल्का गश्त मुखबीर की सूचना पर गनोडा निवासी भगवान पिता शिवराम व्यास ब्राहम्मण के घर पर अवैध मादक पदार्थ मिल सकता है। सूचना विश्वसनीय होने पर अविलम्ब मौके पर पहुंच कार्यवाही की। भगवान व्यास के घर राजपूत मोहल्ला गनोडा से 11 किलो 540 ग्राम अवैध डोडाचुरा बरामद किया गया। भगवान व्यास ब्राह्मण को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के खिलाफ थाना मोटागावं पर प्रकरण संख्या 72/2024 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान श्री शिशुपाल सिह उनि थानाधिकारी थाना लोहारीया द्वारा किया जा रहा है जब्तशुदा अवैध डोडाचूरा की अन्तराष्ट्रिय बाजार मे मूल्य तकरीबन 173100 है। कार्यवाही करने वाली टीम गंगाराम उनि थानाधिकारी थाना मोटागांव पंकज कानि, संजय कुमार कानि, कान्तिलाल चालक कानि, राजवीर सिंह कानि, संजय कानि।
घर में अवैध डोडाचुरा रखने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार, 11 किलो 540 ग्राम डोडाचूरा जब्त

Advertisements
