24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर शहर कांग्रेस के निवर्तमान पार्षद गौरव प्रताप सिंह, पूर्व कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष कौशल आमेटा के नेतृत्व में गुरूवार को राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम जिला कलेक्ट्री में ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया कि पूर्व में कांग्रेस सरकार द्वारा जो आरजीएचएस में बुजुर्गो को दवाई की स्लिप बनवाने के लिए हॉस्पिटल नहीं आना पड़ता था परंतु अभी राज्य सरकार ने एक आदेश निकाला कि जो भी बुजुर्ग है उनको तहे दवाई लिखवाने के अंतर्गत हॉस्पिटल आना पड़ेगा। सबसे बड़ी बात तो यह है कि जहां एक ओर राज्य सरकार वोटिंग के लिए 75 वर्ष से ऊपर के वृद्ध जनों के घर जाकर वोटिंग करवा रही है वही उसके विपरीत जो बुजुर्ग विकलांग है पैरालिसिस है उनको हॉस्पिटल में लाने की दिक्कत रहती है उनके लिए यह सुविधा दुविधा में बन रही है। निवर्तमान पार्षद गौरव प्रताप सिंह ने बताया कि जो भी ऐसे बुजुर्ग है जो हॉस्पिटल नहीं आ सकते उनको रियायत दी जाए और आंगनबाड़ी जैसी संस्थाओं को घर भेजकर भी यह कार्य हो सकता है। कौशल आमेटा ने बताया कि जहां सरकार साल में दो बार जीवित प्रमाण पत्र मांग रही है तो उस से कही गड़बड़ी हो नहीं सकती। साथ ही मांग की कि जो बुजुर्ग पूर्ण रूप से विकलांग है उनको रियायत दी जाए और पूर्व में जो सेवा लागू थी पुनः चालू की जाए। ज्ञापन देने में पूर्व पार्षद बतूल हबीब, गणेश शर्मा मोहित मेनारिया सुरेश आदिच्य, चेतन वाघेला हर्षित सोनी, तुषार सोनी आदि मौजूद थे।
घर जाकर वोटिंग करवा रहे लेकिन आरजीएचएस की पर्ची लिखवाने गंभीर बीमार को हॉस्पिटल बुला रहे?????

Advertisements
