24 न्यूज अपडेट उदयपुर। 13 मई को किंगडम ऑफ चेस की मेजबानी में एमडीएस पब्लिक स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता आयोजित हुई। निदेशक चंद्रजीत राजावत ने बतया की प्रत्योगिता मैं दक्षिता कुमावत ने 6 मेसें 6 अंक बनाकर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रहते हुए 4000 इनामी राशि प्राप्त की। इसी क्रम में दिव्यांशु बाबेल ने द्वितीय स्थान, प्रणय चोरड़िया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, साथ ही रिशान जैन, अमय जैन, हिमांशु त्रिवेदी, आयुष लोढ़ा, मेहुल पालीवाल ,विहना कोठरी ,विआंश भटनागर टॉप 10 में रहे। 15 आयु वर्ग में शिखर करण प्रथम, प्रत्युष भट्टाचार्य एवं हर्षवर्धन शर्मा विजेता रहे ।
प्रतियोगिता के समापन में मुख्य अथिति शहर विधायक ताराचंद जी जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह जी मीणा, एनएमसी वेलफेयर संस्था के अध्यक्ष विवेक सिंह जी राजावत, एमडीएस स्कूल के डायरेक्टर शैलन्द्र जी सोमानी एवं भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट के कप्तान कुलदीप सिंह राव मौजूद रहे ।
ग्रैंड इनॉगरल शतरंज प्रतियोगिता का समापन

Advertisements
