24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। देशभर में प्रसिद्ध हो चुके उदयपुर बर्ड फेस्टिवल की तर्ज पर इस बार ग्रीन पीपल सोसाइटी (जयपुर चैप्टर) द्वारा शनिवार, 1 फरवरी को जयपुर बर्ड फेस्टिवल-2025 का आयोजन किया जा रहा है। जयपुर बर्ड फेस्टिवल संयोजक और रिटायर्ड आईएएस विक्रम सिंह ने बताया कि जामडोली के पास कानोता कैंप रिसॉर्ट्स में आयोजित होने वाले इस बर्ड फेस्टिवल में लगभग 500 विद्यार्थियों, शिक्षकों व पर्यावरण प्रेमियों के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएगी। इस संबंध में गत दिनों उदयपुर में आयोजित सोसायटी की बैठक में आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाआेंं व गतिविधियों पर विचार विमर्श किया गया। सिंह ने बताया कि वन विभाग तथा डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया के सहयोग से आयोजित होने वाले इस बर्ड फेस्टिवल में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत संभागियों व विद्यार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा और विद्यार्थियों को विद्यार्थी किट, पक्षी पहचान पुस्तिका, कार्डबोर्ड घोंसला, डीआईवाय किट व टोपी का वितरण किया जाएगा। इसके बाद पक्षी विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में स्पॉटिंग व दूरबीन के माध्यम से बर्ड वॉचिंग करवाई जाएगी। इस दौरान ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पक्षी-आवास फोटोग्राफ की प्रदर्शनी,पक्षियों पर डाक टिकट प्रदर्शनी, पक्षियों पर समूह चर्चा, आर्द्रभूमियों पर सम्मेलन-कार्यशाला आदि का आयोजन किया जाएगा। बर्ड फेस्टिवल में गुजरात से एमके रणजीत सिंह, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के चीफ रवि सिंह, असद रहमानी सहित देश—प्रदेश के पर्यावरण व पक्षी विशेषज्ञों द्वारा भाग लिया जाएगा। वेटलैंड्स पर कार्यशाला व फील्ड विजिट का रहेगा आकर्षण : विक्रम सिंह ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 1 फरवरी को वेटलैंड्स पर कार्यशाला-सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें वन एवं पर्यावरण, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जल संसाधन, पर्यटन विभाग, जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर नगर निगम और बैंकों आदि के वरिष्ठ अधिकारी, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के प्रतिनिधि, चयनित गैर सरकारी संगठन, विशेषज्ञ और भाग लेंगे। चिकित्सकों, विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों से विचार-विमर्श में भाग लेने की उम्मीद है। वहीं प्रशिक्षकों और संसाधन व्यक्तियों के लिए टीओटी-कार्यशाला का आयोजन होगा जिसमें पक्षियों और उनके आवास आदि के विभिन्न पहलुओं पर बेंगलुरु स्थित एक विशेषज्ञ संगठन “अर्ली बर्ड“ द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार 2 फरवरी को विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर लगभग 25-30 प्रतिनिधियों को फील्ड विजिट करवाई जाएगी। इसके तहत जयपुर के पास बरखेड़ा-चंदलाई-मुहाना, सांभर साल्ट लेक, केएनपी भरतपुर ताल छापर चूरू आदि स्थलों का भ्रमण कराना प्रस्तावित है। यह रहेगा जयपुर बर्ड फेस्टिवल का कार्यक्रम : आयोजन स्थल — कानोता कैंप रिसोर्ट, जामडोली के पास, जयपुर।☆ शनिवार 1 फरवरी, 2025, लगभग 500 छात्र और अन्य लोग भाग लेंगे।समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक. ☆ आर्द्रभूमि (वेटलेंड्स) पर सम्मेलन: प्रख्यात विशेषज्ञ लेंगे भाग।समय : दोपहर 2 से 5 बजे तक। ☆ रविवार, 2 फरवरी, 2025 को विभिन्न निकटवर्ती आर्द्रभूमियों (वेटलेण्ड्स)का क्षेत्रीय भ्रमण करवाया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर कलेक्टर ने पंचायतों के कार्यकाल समाप्त होने पर लगाए प्रशासक उदयपुर में चेन बनाने दिया सोना लेकर भागा था, पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार