Site icon 24 News Update

ग्राम पंचायत के बाहर सो रहे मजदुरों के मोबाइल चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 मोबाइल बरामद

Advertisements

थाना ऋषभदेवः – दिनांक 10..06.2024 को प्रार्थी श्री पंकज पिता गजसिंह भाई परमार उम्र 22 वर्ष पैशा मजदुरी निवासी दशला पोस्ट कातवारा थाना भिटोडी जिला दाहोद गुजरात ने रिपोर्ट पेश की कि मै प्रार्थी पंकज पिता श्री गजसिंह भाई परमार उम्र 22 वर्ष निवासी दशला पोस्ट कतवारा पुलिस थाना भिटोडी जिला दाहोद गुजरात का रहने वाला हू। मै तथा मेरे साथी करीब 10-12 लोग वर्तमान में जल जीवन मिशन योजना के तहत राजस्व गांव बिलख सोमावत में पाईप लाईन का काम कर रहे है। हम ठेकेदार के कहने से मजदुरी कर रात्रि विश्राम बिलख सोमावत पंचात में करते है। दिनांक 02.06.2024 को मै तथा मेरे साथी विजय, निलुभाई, राजेश व अन्य मजदुर बिलख सोमावत पंचायत के बाहर पडसाल में रोजाना की तरह मजदुरी कर खाना खाकर रात करीब 10 बजे सोये थे। दुसरे दिन दिनांक 03.06.2024 को सुबह 06.30 पर देखा तो मेरा व मेरे साथी मजदुरों के चार मोबाइल फोन घायब मिले। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान

प्रारम्भ किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री योगेश गोयल द्वारा सक्रिय वांछित

अपराधियों की गिरफतारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमती अंजना

सुखवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खैरवाडा व श्री राजीव राहर वृत्ताधिकारी

वृत्त ऋषभदेव के सुपरविजन में श्री घनश्याम सिंह थानाधिकारी, ऋषभदेव मय

टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से प्रकरण में रामलाल पिता देवीलाल निवासी

बिलख सोमावत फला रायला बरनावा पुलिस थाना ऋषभदेव जिला उदयपुर व रमेश

पिता कालुलाल निवासी बिलख सोमावत फला रायला बरनावा पुलिस थाना ऋषभदेव

Exit mobile version