Advertisements
24 न्यूज अपडेट उदयपुर। हाल ही में जगतपुरा जयपुर में आयोजित हुए 22वीं राजस्थान स्टेट चैंपियनशिप में उदयपुर के गौरव सोनी और नीलम परी सोनी ने 10 मीटर पिस्टल शूटिंग मैं सीनियर कैटेगरी में प्री नेशनल कंपटीशन के लिए क्वालीफाई किया है जो गोवा में होने वाला है। गौरव सोनी एव नीलम परी सोनी ने पहली बार में स्टेट कंपटीशन के लिए क्वालीफाई किया है और इंडिया का पहला कपल बना है जिसने पहली बार में पति-पत्नी ने एक साथ अपने पहले ही अटेम्प्ट में प्री नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। गौरव और नीलम सोनी शूटिंग का अभ्यास शिकार बड़ी में स्थित उदयपुर शूटिंग क्लब पर प्रशिक्षण लेते हैं।

