24 News Update उदयपुर। आदर्श साधना कॉलेज सभागार में जारी 44वीं राजस्थान राज्य सीनियर इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के पहले दिन उदयपुर के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव साहू ने 59 किलोग्राम भार वर्ग में ताबड़तोड़ प्रदर्शन करते हुए तीन नए राज्य कीर्तिमान स्थापित किए और स्वर्ण पदक जीता। स्क्वैटः 240 किलोग्रामकृअपना ही पुराना रिकॉर्ड (207.5 किग्रा, गंगानगर-2022) तोड़कर नया कीर्तिमानबेंच प्रेसः 122.5 किलोग्राम- डेडलिफ्टः 232.5 किलोग्रामकृडीग के मयंक डागोर का पुराना रिकॉर्ड (222.5 किग्रा) पछाड़ा, कुल योगः 595 किलोग्रामकृभीलवाड़ा के मनीष मंडोवरा (557.5 किग्रा) का रिकॉर्ड उड़ा कर स्वर्ण, उसी वर्ग में अजमेर के अरविंद ने 537.5 किलोग्राम के साथ रजत और श्रीगंगानगर के जसपाल सिंह ने 482.5 किलोग्राम के साथ कांस्य पदक हासिल किया। साब-जूनियर वर्ग में उदयपुर के रुपेश बरेनडा ने 53 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 435 किलोग्राम उठाकर स्वर्ण पदक जीता।गौरव के रिकॉर्ड प्रदर्शन पर राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, सचिव डॉ. देवेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष राजाराम शर्मा, एवं उदयपुर के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चंद्रेश सोनी, मिहिर सोनी तथा जिला ओलंपिक संघ के सचिव जालम चन्द जैन ने उन्हें बधाई दी। यह जानकारी विनोद साहू, आयोजन सचिव, राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ ने दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उपभोक्ता अधिकारों पर संगोष्ठी, BIS प्रमाणन की उपयोगिता पर जोर झल्लारा में साइबर ठगी का पर्दाफाश: इंस्टाग्राम-टेलीग्राम पर लड़कियों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर करता था ठगी