24 न्यूज़ अपडेट.उदयपुर 12 दिसम्बर: भूपाल नोबल्स स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दृश्य कला विभाग द्वारा भगवान कृष्ण के विभिन्न स्वरूप को दर्शाते हुए चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. रेणु राठौड़ ने बताया कि गीता जयंती के उपलक्ष्य में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और गीता के उपदेशों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में भगवान कृष्ण के विभिन्न रूपों की कलाकृतियां, पेंटिंग्स और मूर्तियां प्रदर्शित की गईं। विभागाध्यक्ष डॉ. कंचन राणावत के मार्गदर्शन में आयोजित की गई इस चित्र प्रदर्शनी में गीता के श्लोकों का अर्थ और उनके जीवन में उपयोग पर आधारित पोस्टर और मॉडल भी शामिल थे। छात्रों ने गीता के विभिन्न संदेशों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं में गजेंद्र सिंह राणावत, प्रियंका शर्मा, दिव्या व्यास, ईश्वर औदिच्य, सुयश शर्मा, दक्ष, दिनेश वागरीया घनश्याम लोहार आदि शामिल थे। विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन कर्नल प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, सचिव डॉ.महेन्द्र सिंह आगरिया, प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह रुपाखेड़ी और कुल सचिव डॉ. निरंजन नारायण सिंह राठौड़ ने सभी विद्यार्थियों को इस अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित की। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी डॉ. कमल सिंह राठौड़ द्वारा दी गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सर्दी में चोर चाक-चौबंद, चौकी के पास ज्वैलरी शॉप से उड़ाया सोना-चांदी, सीसीटीवी कैमरे में दिखे बदमाश नेशनल सिकल सेल उन्मूलन मिशन 2047 की मेडिकल आफिसर की ट्रेनिंग