सलूंबर थाना क्षेत्र के जावद गांव में रात में अज्ञात चोरों ने एक किराना दुकानदार के घर से डेढ़ लाख रुपए नकद और साढ़े पांच तोले सोने और करीब 1 किलो 200 ग्राम चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। वारदात की जानकारी दुकानदार ने जावद पुलिस चौकी प्रभारी विक्रम सिंह को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और नुकसान की जानकारी लेते हुए अनुसंधान शुरू किया। जानकारी के अनुसार जावद गांव के ओनाड़ सिंह पुत्र लाल सिंह राजीओत रात करीब 10 बजे घर की छत पर परिवार के साथ सो रहे थे। अहमदाबाद से आई उनकी बड़ी भाभी घर में कूलर चालू करके रात 12 बजे तक जाग रही थे। रात करीब 1बजे नींद खुलने पर वह पानी पीने के लिए वह कमरे के बाहर निकली तो घर में हलचल नजर आई। उसके आवाज लगाने पर कोई नहीं बोला। बाहर आंगन में खड़े एक आदमी ने धमकाते हुए आवाज नहीं करने को कहा। इस पर उसे पता चला कि यह चोरी कर रहे हैं। उसके चिल्लाने पर दो आदमी घर से निकाल कर भागते हुए नजर आए। इसके बाद ओनाड़ सिंह ने नीचे आकर देखा तो दो दरवाजे के ताले टूटे हुए थे और घर में रखी पेटियों, तिजोरी और अलमारी के ताले टूटे हुए व सामान बिखरा हुआ था। सुबह पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे, जिन्हें ओनाड़ सिंह ने बताया कि 1 लाख 50 हजार नकदी सहित साढ़े पांच तोला सोने के जेवर और करीब 1 किलो 200 ग्राम चांदी के जेवर चोर चुरा कर ले गए। इसकी रिपोर्ट देते हुए कार्रवाई की मांग की है।क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि अज्ञात चोर रात 8 बजे मनीला रोड पर नजर आए, जिन्हें ग्रामीणों ने रोका था। उनसे पूछताछ की तो वे आगे बढ़ गए। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बड़लेश्वर महादेव पर हैंडपंप के पास पानी पीते हुए नजर आए। वहां भी लोगों ने पूछा तो वहां से भी आगे बढ़ गए। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद एक गाड़ी क्षेत्र से निकली थी, जिससे ग्रामीणों ने अंदेशा लगाया कि बदमाश संख्या में ज्यादा थे और गाड़ी में आए , हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation परिवार के पोते द्वारा दादी की हत्या करने के मामले में जेवरात खरीदने वाला सोनी गिरफ्तार बस्ती-बस्ती पानी की तलाश हुई खत्म, उदयपुर और सलूंबर रेंज के वन्यजीवों को मिली नए वॉटरहॉल की सौगात