कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। निम्बाहेडा नगर में गत रात्रि को बादलो की गडगडाहट के साथ आकाषिय बिजली की चमक से छोटे बच्चों सहित बडे भी डरने लगे। तेज झमाझम के साथ बारिष का दौर चला जो कभी रूक के तो कभी रिमझिम के साथ बारिष सुबह तक होती रही। जिस पर आस-पास के नदी नाले तालाब सहित बांधों में पानी की आवाक षुरू हो गई। सुबह तक इसी क्रम से बरसात का दज्ञैर चलने से गंभीरी बांध क्षमता से अधिक भरने से चादर चलने लगी इसी को देखते हुए प्रषासन ने आस-पास नीचले हिस्से में निवासरत को चेतावनी देकर वहां से खाली करवाया गया ओर दोपहर के समय साईरन बजाकर चेतावनी दी उसके बाद निम्बाहेडा उपखंउ अधिकारी विकास पंचौली मौके पर पहुचे जहां पूजा अर्चना कर चार गेट खेले गये।
निम्बाहेड़ा क्षेत्र का गंभीरी बांध हुआ लबालब चित्तौड़गढ़ जिले का सबसे बडा गंभीरी बांध बुधवार सुबह 7 बजे के करीब पूरा 23 फीट भर गया। शाम 6. 00 बजे के करीब बांध में 24 फीट से अधिक था पानी । पिछले 2 दिनों से मध्यप्रदेश के मोरवन बांध के आसपास हो रही लगातार बारिश के कारण और निंबाहेड़ा शहर में भी लगातार 2 दिन से हो रही बारिश से भी गंभीरी बांध में 2 दिन के भीतर ही करीब ढाई फीट पानी की आवक हुई है। गंभीरी बांध में सबसे ज्यादा पानी की आवक मोरवन बांध की रपट का पानी है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता राधेश्याम जाट ने बताया कि बांध के अपनी भराव क्षमता पूर्ण करने के साथ ही आज सुबह से थोड़ी चादर चलना भी आरम्भ हो गई है।


गंभीरी बांध के चार गेट खोले
निम्बाहेड़ा गम्भीरी बांध पर मध्यप्रदेश के जावदा के पास स्थित मोरवन बांध व बांध से जुडी नदियों से बढती आवक के चलते बुधवार को लगभग 12.50 पर बांध के चार गेट खोले गए हैं!
सहायक अभियंता राधेश्याम जाट ने बताया कि वर्तमान में चार गेट 1 मीटर तक खोलने के बाद करीब डेढ़ फीट की चादर चल रही है उन्होंने बताया कि पानी की बढ़ती आवक का आकलन करने के बाद और भी गेट खोले जा सकते हैं। निम्बाहेडा उपखंड अधिकारी विकास पंचौली ने पूजा अर्चना करने के बाद गेट खोले गये हैं।
चित्तौड़गढ़ जिले के उपखंड क्षैत्रा सहित में बीते एक सप्ताह बाद मानसून की बेरुखी के चलते मंगलवार रात को फिर से मानसून सक्रिय हुआ, मंगलवार रात से वर्षा के बाद क्षेत्र के जलाशयो में पानी की आवक शुरू हो गई है, हालांकि जिले के अधिकांश जलाशय अभी भी रीते ही पड़े हैं। लेकिन खुशी की बात यह है कि जिले का सबसे बड़ा बांध गंभीरी लबालब हो गया है प्रातः में गंभीरी डैम में चादर चलने के बाद डैम के चार छोटे गेट खोले गए है, जिससे शहर के बीच से बहने वाली गंभीरी नदी में पानी की आवक शुरू हुई है। अभी भी जिले को यही आस है कि इंद्रदेव और मेहरबान हो ताकि रिते पड़े जलाशयों में पानी आने लगे। चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा क्षेत्र में काफी जलाशय तो भर गए हैं । हालांकि अभी कुछ दिन और बरसात होना बाकी है ।


चित्तौड़गढ़ का सबसे बड़ा गंभीरी बांध छलका, चार छोटे गेट 1 मीटर खोले, डेढ़ फीट चल रही चादर
चित्तौड़गढ़ जिले का 23 फीट भराव क्षमता वाला सबसे बड़ा निंबाहेड़ा क्षेत्र मैं स्थित गंभीरी बांध बुधवार सुबह छलक उठा और चादर चलने लगी बांध में लगातार पानी की आवक जारी रही इसके चलते दोपहर लगभग 12..50 बजे चार छोटे वर्टिकल गेट 1 मीटर तक खोले गए। जल संसाधन विभाग चित्तौड़गढ़ के सहायक अभियंता राधेश्याम जाट ने बताया कि गेट खोलने के पश्चात बांध पर लगभग डेढ़ फीट चादर चल रही है।
गंभीरी बांध पूरा भरने से क्षेत्र के किसानों सहित आम जन में खुशी की लहर छाई हुई है क्योंकि यह बांध क्षेत्र के किसानों सहित आमजन की लाइफ लाइन माना जाता है। जिले मे एक बार फिर मानसून मेहरबान


जिले मे सबसे ज्यादा बड़ीसादड़ी मे 73 एमएम व सबसे कम कपासन 5 एमएम बारिश
जिले मे पिछले 24 घण्टे से जिले मे एक बार फिर बारिश का दौर जारी है। आज बुधवार प्रातः 8 बजे तक जिले मे सबसे ज्यादा वर्षा बडीसादड़ी मे 73 एमएम एवं सबसे कम कपासन मे 5 एमएम बारिश दर्ज की गई। कलक्ट्रेट कंट्रोल रूम के अनुसार जिले में आज बुधवार को प्रातः 8 बजे तक चित्तौड़गढ़ में 53 एमएम, बस्सी 24, गंगरार 33, राशमी 18, कपासन 5, बेगूं 41, निंबाहेड़ा 54, भदेसर 68, डूंगला 53, बड़ीसादड़ी 73 एवं भोपालसागर मे 7 एमएम वर्षा दर्ज की गई है। जिले में एक जून से 4 सितम्बर तक वर्षा की स्थिति
जिले मे एक जून से 4 सितंबर बुधवार प्रातः 8 बजे तक सबसे ज्यादा बारिश भैंसरोडगढ़ में 873 एमएम व सबसे कम गंगरार मे 578 एमएम दर्ज की गई। कंट्रोल रूम के अनुसार जिले में 4 सितंबर बुधवार को प्रातः 8 बजे तक चित्तौड़गढ़ में 699, बस्सी 644, गंगरार 578, राशमी 802, कपासन 701, बेगूं 758, निंबाहेड़ा 785, भदेसर 713, डूंगला 702, बड़ीसादड़ी 602, भैसरोडगढ़ 873 एवं भोपालसागर मे 790 एमएम वर्षा दर्ज की गई है।


जिला कलक्टर ने किया गंभीरी बांध का अवलोकन
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बुधवार को गंभीरी बांध का अवलोकन किया। उन्होंने बांध की भराव क्षमता, जल निकासी, बांध से सिंचाई, पेयजल व्यवस्था, मोटर पोस्टिंग, गेट ऑपरेशन आदि के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जल भराव के क्षेत्र में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी विकास पंचोली, जल संसाधन विभाग के एक्सईएन राजकुमार शर्मा सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading