कविता पारख
24 न्यूज़ अपडेट निंबाहेड़ा। उपखंड की बडोली माधोसिंह ग्राम पंचायत क्षेत्र के भट्ट कोटडी गांव में खेल मैदान की भूमि गलत तरीके से इंद्राज हो जाने के बाद उस भूमि से अतिक्रमण हटाने का भूमि का सही इंद्राज करने की मांग का ज्ञापन ग्रामीणों की ओर से उपखंड अधिकारी को दिया गया। जिस पर तीन सदस्यों की कमेटी बनाकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जानकारी के अनुसार भट्ट कोटडी क्षेत्र के आराजी संख्या 153 में से खेल भूमि के लिए विद्यालय को आवंटित भूमि गलत तरीके से तरमीम हो गई। जिसका प्रकरण भी न्यायालय में गया लेकिन भूमि को खेल मैदान के लिए माना गया इस पूरे प्रकरण को उपखंड अधिकारी के समक्ष ग्रामीणों की ओर से अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह बड़ोली रखा और प्रकरण की विस्तृत विवेचन स्पष्ट करते हुए प्रकरण में कार्रवाई की मांग की गई जिस पर गिरदावर स्तर के अधिकारी प्रभु लाल जाट प्रकाश और अंबालाल मीणा की कमेटी बनाते हुए उपखंड अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच के पश्चात रिकॉर्ड को सही करवाने का आश्वासन उपखंड अधिकारी की ओर से ग्रामीणों को दिया गया। इस दौरानदिनेश , प्रकाश , दुर्गाशंकर , हीरालाल ,कैलाश, राहुल, विजय ,मुकेश , गोपाल,चांदमल, प्रकाश टांक,जयराम भील, उदय लाल भील, बगदीराम भील, पप्पू भील, कैलाश भील, भेरू लाल सालवी,भेरू लाल भील, नारायण लाल,मुकेश, रतन लाल,किशन लाल, मांगीलाल बलाई, उदय लाल, राधेश्याम भील, शंभू लाल, प्रकाश, प्रहलाद,भेरू भील, रतन भील, श्याम लाल,राहुल, प्रकाश सालवी, पिंटू भील, श्याम लाल, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

