Advertisements
24 न्यूज अपडेट, जोधपुर। जैसलमेर की रहने वाली तुलछा पत्नी चंद्र सिंह ने जोधपुर के उम्मेद हॉस्पिटल में सोमवार सुबह ने चार बच्चों को सिजेरियन डिलिवरी से जन्म दिया। मां और चारों बच्चे स्वस्थ हैं। इससे पहले दो डिलीवरी में बच्चों की मौत हो गई थी। पहले दो बच्चों की मौत होने पर डॉक्टरों ने क्रिटिकल केयर करते हुए महिला को तीन महीने पहले ही हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया था। हर दिन महिला के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही थी। बच्चों को फिलहाल एनसीयू में रखा गया है। डिलिवरी डॉक्टर इंद्रा भाटी की देखरेख में हुई।

