Site icon 24 News Update

खाटूश्याम कीर्तन कल तुलसीदास सराय मेगोशाला का उद्घाटन सालासर के जय पुजारी करेंगे

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर, श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से तुलसीदास सराय डबोक एयरपोर्ट रोड पर निर्माणाधीन श्री श्याम मन्दिर प्रांगण के कवर्ड हाल मे कल रविवार को सायंकाल 4:30 बजे से 8:15तक खाटूश्याम कीर्तन होगा। ट्रस्ट अध्यक्ष शशिकांत खेतान ने बताया कि जयपुर से सुविख्यात गोविंद शर्मा, निशा दत्त शर्मा तथा लोकप्रिय भजन गायिका केमिता राठौड अनिल आनन्द शर्मा के अलावा अन्य स्थानीय भजन गायक भी अपनी मधुर आवाज से भक्तो को भावविभोर करेंगे। दरबार श्रृंगार साँवरिया डेकोरेटर जयपुर से तथा संगतकार उमेश म्यूजिकल ग्रुप नीमच को आमंत्रित किया है।
गोशाला का उद्घाटन सालासर धाम के जय पुजारी करेंगे:-
खेतान के अनुसार मन्दिर निर्माणाधीन प्रांगण मे गोशाला बनकर तैयार हो गई है। जिसका विधिवत पूजन अर्चन उद्घाटन कीर्तन से पूर्व सवाचार बजे सालासर धाम के निज मन्दिर के जय पुजारी जी के कर कमलो से होगा। भक्तो की सुविधा के लिए 8:15 पर आरती पश्चात सभी के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था ट्रस्ट की ओर से रहेगी।

Exit mobile version