24 न्यूज अपडेट उदयपुर। राजस्थान के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर महंगा हो गया है। आज से बढ़ी हुई टोल दरों के अनुसार भुगतान करना पड़ रहा है। आज से ड्राइविंग लाइसेंस की दरों में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। नेशनल हाईवे पर सफर महंगा हो चुका है। राष्ट्रीय राजमार्गों की टोल दरों में 10 से 30 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। अनुबंध शर्तों के अनुसार हाईवे पर चलने के लिए कार, जीप और अन्य वाहनों को 10 रुपए, ट्रक, बस 20 रुपए, भारी वाहन पर 30 रुपए तक की टोल दरों की चपत लगी है। यह दरें 31 मार्च मध्यरात्रि से ही लागू हो गई। प्रदेश में 95 नेशनल हाईवे टोल प्लाजा है। इनमें से 30 टोल बूथ पर टोल टैक्स बढ़ाया गया है। इसमें उदयपुर भी शामिल है। इधर स्टेट हाईवे पर भी टोल के रेट बढ़ाए गए हैं। इन पर भी 5 से लेकर दस रूपए तक की चपत लग रही है। अभी जयपुर- आगरा, जयपुर-दिल्ली टोल टैक्स और जयपुर-अजमेर बाइपास पर टोल की रेट अभी नहीं बढ़ेगी. इन बाइपास पर टोल की रेट जून- जुलाई के बाद से रिवाइज होंगी.
इधर, ई-ड्राइविंग लाइसेंस और ई-आरसी की शुरुआत परिवहन विभाग ने कर दी है। अब किसी भी ई मित्र से मात्र 10 रुपए में कागज पर प्रिंट ले सकेंगे। वहीं कार्ड चाहिए तो प्रिंट के लिए 30 रुपए देने होंगे। स्मार्ट कार्ड के 200 अब डीएल बनाते समय कम लगेंग। आज उदयपुर में अवकाश के बावजूद परिवहन कार्यालय खुला है। ई-डीएल और ई-आरसी सेवा की शुरुआत हो गई है। आज से ई-डीएल और आरसी पर क्यूआर कोड अंकित किए जाएंगे जिनको स्कैन करते ही डिटेल आ जाएगी। ऐसे में उनकी हार्ड कॉपी का चलन खत्म हो जाएगा।
खबर में टोल दरें देखें कितनी बढ़ीं…..डीएल और आरसी हुए ऑनलाइन, कार्ड सिस्टम खत्म, ड्राइविंग लाइसेंस फीस 10 परसेंट बढ़ी….

Advertisements
