Site icon 24 News Update

क्षत्रिय कुमावत समाज की जनगणना कार्य शुरू

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। बिनोता क्षत्रिय कुमावत समाज मेवाड़ा की मेवाड़ मिशन के तहत जाती जनगणना-2024 कार्य पटेल प्रकाश अन्यावडा,लालचंद जरांधरा,चांदमल जरांधरा के दिशा,निर्देश में बिनोता समाज गोविंद होरंगी,मनोज अन्यावडा किया जारहा है
मनोज अन्यावडा ने बताया की मेवाड़ मिशन के तहत अगस्त माह से चितौड़गढ़, राजसमंद,उदयपुर, भीलवाड़ा जिले में क्षत्रिय कुमावत समाज मेवाड़ा के प्रत्येक गांव में जनगणना कार्य चल रहा है जो सितंबर माह तक पूरा कर लिया जावेगा।
अन्यावडा ने बताया की जनगणना के तहत क्षत्रिय कुमावत समाज मेवाड़ा के परिवार सदस्य के नामानुसार कुल संख्या,पुरुष,महिला मतदाता संख्या सहित गोत्र संख्या एवम सदस्य संख्या का रिकार्ड तैयार कर रहे है।।
अन्यावडा ने बताया की इस वर्ष समाज की जनगणना होने के बाद प्रतिवर्ष निर्धारित समय पर सामाजिक बैठक में वर्षभर में जन्म,मृत्यु,विवाह आदि का संशोधन करके आगामी वर्ष की जनगणना का रिकार्ड तेयार कर लिया जावेगा और इसी क्रम से प्रतिवर्ष यह कार्य किया जावेगा।।

Exit mobile version