Site icon 24 News Update

कोचिंग सेंटरों को आदेश-ऑनलाइन मोड पर ही संचालित करें कक्षाएं, जरूरी हो तो 11 से 2 के बीच कोचिंग पर नहीं बुलाएं

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. स्टेट डेस्क जयपुर। प्रचंड गर्मी और हीट वेव के चलते कोचिंग कक्षाओं को ऑनलाइन मोड पर ही संचालित करने को कहा गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी जिला कलेक्टर को निर्देश जारी किए हैं कि कक्षाएं ऑनलाइन ही चलाएं। यदि किसी कारणवश कुछ कक्षाएं ऑफलाइन मोड पर लेने की जरूरत पड़ तो उसका समय सुबह 11 से दोपहर 2 बजे के बीच नहीं हों। आदेश में 2 बजे का समय रखना अजीब है क्योंकि खुद सरकार मानती है कि हीट वेव 12 से 4 बजे तक प्रभावी रहती है। ऐसे में 2 बजे का नया फार्मूला कहां से निकला, यह चर्चा का विषय है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कल प्रदेश में भीषण गर्मी और हीट वेव के प्रभाव और बचाव के संबंध में चर्चा की थी। उन्होंने छात्रों को ज्यादा तापमान और हीट वेव की स्थिति से बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए थे। ऐसे में उच्च शिक्षा विभाग में सभी जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया कि वो अपने जिले में मौजूद सभी कोचिंग सेंटर्स के संचालकों को पाबंद करें कि वो कोचिंग कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन मोड पर ही करें। उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव सुबीर कुमार ने कहा कि निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी कारण से कुछ कक्षाएं ऑफलाइन मोड पर संचालित करने की आवश्यकता हो तो छात्रों को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नहीं बुलाया जाए।

Exit mobile version