उदयपुर। शहर के कुछ निजी स्कूलों ने धारा-144 लागू होने के बाद व मौजूदा माहौल को देखते हुए रक्षाबंधन तक अवकाश की घोषणा की है। बच्चों के अभिभावकों को भेजे गए संदेश में कहा गया है कि शनिवार को पूर्ण अवकाश रहेगा व रविवार व उसके बाद रक्षाबंधन तक छुट्टी रहेगी। कुछ विद्यालयों ने रक्षाबंधन के भी एक दिन बाद तक के अवकाश की घोषणा की है। अभिभावक इसे लेकर असमंजस में हैं। उनको उम्मीद थी कि सभी जन प्रतिनिधियों व जिला प्रशासन की बैठक के बाद अवकाश की घोषणा हो सकती है मगर नहीं की गई। ऑफिशियली अब तक स्कूलों में अवकाश की कोई घोषणा नहीं की गई है व उदयपुर में स्थितियां पूरी तरह से सामान्य हैं।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.