24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा. जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव द्वारा प्रकरण की गंभीरता को मध्यनजर रखते हुए राजेश आर्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा ओमप्रकाश विश्नोई R.P.S. वृताधिकारी शाहपुरा के सुपरविजन में पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसके द्वारा त्वरित अनुसंधान कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर, घटना में प्रयुक्त वाहन स्वीफ्ट कार को जब्त कर लिया गया।घटना का विवरणदिनांक 13.09.2024 को सुबह जरिये फोन सूचना मिली कि हड्डी फैक्ट्री लाम्बिया कलां के पास एक महिला की लाश तालाब में पडी है सुचना पर थानाधिकारी मय जाप्ता के मौके पर पहुंचे। जहां एक अज्ञात महिला की लाश पडी मिली। जिस पर शिनाख्तगी के प्रयास किये जाकर महिला की शिनाख्तगी की गई तथा परिजनो द्वारा पेश रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारम्भ की गई।टीम द्वारा की गयी कार्यवाही मौके पर पहुंच कर आसूचना एकत्र कर संद्विग्ध व्यक्तियों को सूचीबद्ध किया गया।घटनास्थल सहित पुरे रूट के बीटीएस लिए जाकर करीब 12000 मोबाईल नम्बरों की कॉलडिटेल का विश्लेषण किया गया तथा संदिग्ध नम्बरों की पहचान की गई। विभिन्न स्थानों से सीसीटीवी फुटेज लिए जाकर आरोपी एवं घटना में प्रयुक्त वाहन को तकनीकि आधार पर चिन्हित कर पुलिस थाना पुष्कर जिला अजमेर के सहयोग से अभियुक्त शैतान गुर्जर को गिरफ्तार किया गया। मुल्जिम की निशादेही से घटना में प्रयुक्त वाहन स्वीफ्ट कार आरजे 51 सीए 6471 को जब्त किया गया।तरीका वारदात आरोपी शैतान गुर्जर द्वारा गांजे के नशे में महिला को मजदूरी के बहाने अपनी कार नम्बर आरजे 51 सीए 6471 में बिठाकर डरा धमका कर जंगल मे ले जाकर जबरन बलात्कार करना तथा विरोध करने पर गला दबा कर हत्या कर लाश को सबूत मिटाने के उद्देश्य से रायला थाना क्षेत्र में हड्डी फैक्ट्री लाम्बियाकलां के पास तालाब में डाल देना।गिरफ्तार शुदा आरोपी शैतान पुत्र नेवताराम गुर्जर उम्र 25 साल निवासी किशनपुरा थाना पुष्कर जिला अजमेर।गठित पुलिस टीमबच्छराज उ०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना रायला, हरिश चन्द्र हैड कानि 1287 पुलिस थाना रायला (विशेष योगदान),सुनील कुमार हैड कानि 538 पुलिस थाना रायला (विशेष योगदान),राजेश कुमार कानि 1810 पुलिस थाना रायला (विशेष योगदान),विकेश कुमार कानि 1054 पुलिस थाना रायला।घासी लाल कानि 901 पुलिस थाना रायला, विक्रम कानि 2171 पुलिस थाना रायला,मुकेश कुमार हैड कानि 132 प्रभारी जिला साईबर टीम,राकेश कानि 1733 जिला साईबर टीम,पुलिस थाना पुष्कर जिला अजमेर,टीम कारवाही को अंजाम दिया Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जिला कांग्रेस सेवादल भीलवाड़ामजबूत सेवादल ही मजबूत कांग्रेस का आधार है – पटेल ज़िला स्तरीय जनसुनवाई का हुआ आयोजन, आमजन की समस्याओ को प्राथमिकता से निपटाए अधिकारी व कर्मचारी -ज़िला कलेक्टर