24 न्यूज अपडेट .उदयपुर। एमबी हॉस्पिटल उदयपुर के अधीक्षक डॉ आर एल सुमन द्वारा सीनियर नर्सिंग ऑफिसर अमीन खान, गणेश लाल डांगी एवं जितेंद्र भटनागर को कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक बनाया है। अधीक्षक डॉ आर एल सुमन की उपस्थिति में कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक अमीन खान ,गणेश लाल डांगी व जितेंद्र भटनागर को माला पहनकर, पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन उदयपुर के संभागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने बताया के कार्यक्रम में नर्सिंग अधीक्षक गीता आहारी, ओम प्रकाश पालीवाल व हसीना आहरी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत आमेटा, जिला अध्यक्ष पवन कुमार दानाध्यक्ष, संभागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया, नारायण सिंह,सकीला अंसारी, महेंद्र सिंह सारंगदेवोत ,ललित गंधर्व, जितेंद्र शर्मा,भीम सिंह, अनिल प्रजापत, हेमंत मीणा, सीमा चौधरी सहित कई सीनियर नर्सिंग ऑफिसर उपस्थित थे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.