24 न्यूज़ अपडेट. मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सिंधी समाज के साथ अन्य समाज के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेमिनार का उद्देश्य कानून संबंधी जागरूकता फैलाना और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर जानकारी देना था। सेंट्रल के अध्यक्ष गिरीश राजानी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान झूलेलाल और मां सरस्वती की पूजा और दीप प्रज्वलन से हुई। इसमें मंचासीन अतिथियों और समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया।वसीयत और उत्तराधिकार पर विशेषज्ञ की रायसिंधी सेंट्रल युवा सेवा समिति के अध्यक्ष गिरीश राजानी ने जानकारी दी कि यह निशुल्क सेमिनार सभी वर्गों के लिए खुला था। वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. सत्येंद्र सांखला ने वसीयत के कानूनी पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि वसीयत एक व्यक्ति की संपत्ति के बंटवारे की लिखित घोषणा होती है, जिसमें रजिस्ट्री या स्टांप ड्यूटी की आवश्यकता नहीं होती। केवल दो गवाहों की उपस्थिति में इसे वैध बनाया जा सकता है। 2005 के बाद, बेटियों को भी संपत्ति में समान उत्तराधिकार का अधिकार दिया गया है।वृद्धजनों और महिलाओं के कानूनी अधिकारविधि महाविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजश्री चौधरी ने बताया कि परिवारों में एकल जीवन शैली वृद्धजनों के प्रति दुर्व्यवहार का प्रमुख कारण है। उन्होंने सीनियर सिटीजन एक्ट 2007 के तहत माता-पिता के भरण-पोषण संबंधी कानूनों की जानकारी दी, जिसमें बेटा-बेटी और पोता-पोती पर जिम्मेदारी तय की गई है।डॉ. नेहा दामानी ने हेल्थ इंश्योरेंस और मेडिकल कानूनों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डायबिटीज, घुटनों के ट्रांसप्लांट और अन्य स्वास्थ्य मुद्दों से जुड़े कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता जरूरी है। उन्होंने लोगों को बताया कि चिकित्सा क्षेत्र में भावनात्मक भय का उपयोग कर टेस्ट और इलाज के नाम पर धोखाधड़ी हो रही है।साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारीसाइबर विशेषज्ञ कुशल नाथ ने मोबाइल और इंटरनेट सुरक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्लस 91 के अलावा अन्य देशों के नंबरों से आने वाले कॉल या लिंक से सावधान रहें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपने डाटा या ओटीपी को गोपनीय रखें। उन्होंने साइबर फ्रॉड से बचने के लिए उपयोगी टिप्स साझा किए, विशेषज्ञ ब्रिजेश ने कापीराइट के बारे में जानकारी दी।सम्मान और प्रेरणासेमिनार में सिंधी समाज की जानवी आहूजा को सिविल जज बनने पर सम्मानित किया गया। उन्होंने समाज के बच्चों को शिक्षा और करियर में मदद का वादा किया।कार्यक्रम में सिन्धी समाज कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रताप राय चुग, अशोक पाहूजा,कमलेश राजानी,भारत खत्री,मुकेश खिलवानी,मुरली राजानी, सुनील कालरा,एडवोकेट कमल कृपलानी, शैलेश कटारिया ,अमन असनानी, सुरेश असनानी, भगवान दास छाबडिय़ा, सुखराम बालचंदानी, मनोज कटारिया, प्रकाश रुपचंदानी ,जितेंद्र कालरा, कैलाश नेभनानी, प्रकाश फुलानी, राजेश खत्री, कपिल नाचानी , चंद्र प्रकाश मंगवानी, एडवोकेट हरीश आहुजा, हेमन्त गखरेजा आदि शामिल थे। कार्यक्रम के अन्त में मंचासीन अतिथियों को मूमेंटो , शॉल व उपारणा पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन भावना मोरयानी ने किया। इस आयोजन ने सभी प्रतिभागियों को न केवल कानून बल्कि समाज में सहयोग और जागरूकता की महत्ता से परिचित कराया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गीता जयंती महोत्सव: बाल कलाकारों ने किया प्रेरक मंचन कलाकारों द्वारा कृष्ण अर्जुन संवाद से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध *उप राष्ट्रीय पल्स पोलियों के तीन दिवसीय अभियान की शुरुआत*