24 न्यूज अपडेट, नेशनल डेस्क। झारखंड के खूंटी में खौफनाक घटना सामने आई।. प्रेमी ने प्रेमिका को 50 टुकड़ों में काटकर फेंक दिया। मामला तब खुला जब कुत्ता बच्ची के शरीर का कुछ हिस्सा खा रहा था। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। प्रेमी ने हत्या इसलिए की क्योंकि प्रेमिका उसके किसी दूसरी लड़की से रिश्ते का विरोध कर रही थी। पुलिस के मुताबिक हत्या से पहले प्रेमी का लड़की से संबंध था। उसने दुपट्टे से गला घोंट दिया। मौत के बाद उसने शव को 50 टुकड़ों में काटकर घर से 500 मीटर दूर जंगल में फेंक दिया। पुलिस को बच्ची का सिर, दो हाथों की हड्डियां और बाल मिले हैं। आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के भगवान पंज टोंगरी की घटना हैं। पुलिस को 24 नवंबर को लड़की के शरीर के कुछ हिस्से, उसका फटा हुआ आधार कार्ड और बैंक पासबुक मिला। इसके बाद लड़की की पहचान हुई। गांव वालों से पूछताछ शुरू की तो लड़की के प्रेमी के बारे में पता चला। 26 नवंबर को जब पुलिस ने प्रेमी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पूरी घटना बता दी। आरोपी नरेश भांगड़ा ने पुलिस को बताया कि वह अपनी प्रेमिका गंगी के अलावा एक अन्य लड़की के संपर्क में आया था. इसकी जानकारी जब प्रेमिका को हुई तो वह युवक के पास पहुंच गई। प्रेमिका ने कहा- ’जब तुम दूसरी लड़की के साथ रह रहे हो तो मुझे अपने गांव मालगो चलने दो। मैंने जो पैसा दिया था, वह भी मुझे लौटा दो।’ इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और आरोपी ने प्रेमिका की हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार आरोपी नरेश भेंगरा को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह बेंगलुरु में एक चिकन शॉप में काम करता था। वह वहां मुर्गियां काटा करता था इसलिए शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने में कोई झिझक नहीं हुई। मृतक की पहचान लापुंग के मालगो जतरा टोली निवासी गंगी कुमारी (24) के रूप में की गई है। नरेश के मामा का घर लड़की के गांव में था। जब वह अपने चाचा के घर गई तो गंगी और नरेश के बीच प्यार हो गया। डेढ़ साल साथ रहने के बाद, गंगी काम के लिए त्रिपुरा, तमिलनाडु चली गई और नरेश बेंगलुरु में काम करने लगा। इसी बीच नरेश का किसी दूसरी लड़की से प्रेम प्रसंग हो गया. दोनों का एक बेटा भी है।
छह नवंबर को नरेश गंगी को लेकर हटिया स्टेशन पहुंचा
मामले की जानकारी गंगी को मिली तो वह बेंगलुरु आ गयी. छह नवंबर को नरेश गंगी को लेकर हटिया स्टेशन आया. वहां से 8 नवंबर की शाम को गंगी के साथ जोजोदाग के लिए निकला। लेकिन गंगी को गांव के पास भगवान पंज टोंगरी के पास ले गया और वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। जब गंगी ने उससे अपने पैसे वापस मांगे, तो दोनों में बहस हो गईं नरेश ने गंगी का दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव के टुकड़े-टुकड़े कर उसे दफना दिया. एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से लड़की की हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।
कसाई प्रेमी ने प्रेमिका के 50 टुकड़े किए, जंगल में कुत्ते को शरीर के अंग खाते मिले तो हुआ खुलासा

Advertisements
