Site icon 24 News Update

कल्याणमय कावड़ यात्रा से नगर हुआ शिवमयी त्रिवेणी संगम में रविवार शाम तक नदी में नहीं था जल सोमवार सुबह जल प्रवाह के साथ चलने लगी तीनों नदियां 

Advertisements

24 न्यूज अपडेट निंबाहेड़ा. 05 अगस्त 2024, मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ पर श्रावण मास के तृतीय सोमवार यानि श्रावण शुक्ला प्रतिपदा को जन-जन के आराध्य ठाकुरजी का सहस्त्रधाराभिषेक करने के लिए कल्याणमय कावड़ यात्रा निकाली गई। वेदपीठ के पदाधिकारियों ने बताया कि सोमवार को अभिजीत मुहूर्त में दोपहर सवा 12 बजे आक्या महादेव त्रिवेणी संगम से कावड़ यात्रा प्रारंभ हुई। त्रिवेणी संगम पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी  त्रिवेणी संगम नदियों की वैदिक मंत्रोचार के साथ विधिवत पूजा करने के साथ आक्या महादेव से सभी कावड़ियों ने जल भरकर सजी धजी कावड़ लेकर रवाना हुए। श्री कल्लाजी वेदपीठ से जुड़े वीर-वीरांगनाएं, शक्ति ग्रुप की बालिकाएं, कृष्णा शक्ति दल की माता बहने एवं कल्याण भक्तों द्वारा 108 सजी धजी कावड़ियां लेकर डीजे साउण्ड, ढोल नगाढ़ों और बैण्ड की भजनानंदी स्वर लहरियों के साथ प्रस्थान कर त्रिवेणी संगम से होते हुए अम्बे माता मंदिर मार्ग से ढ़ाबेश्वर महादेव, जावद दरवाजा, सब्जी मंडी, मोती बाजार, पंचोली चौराहा, सावंतसिंह चौराहा और कल्याण चौक होते हुए शाम 4 बजे कमधज नगर स्थित कल्लाजी मंदिर पहुंचें। कावड़ यात्रा में शामिल हर व्यक्ति जय कल्याण, कमधज कल्ला राठौड़ की जय के जयकारों के साथ नगर में कल्याणमय कावड़ यात्रा की लहर रही। जहां कावड़ियों में लाए गए पवित्र जल से ठाकुरजी का वैदिक विधान के साथ सहस्त्रधाराभिषेक किया गया। प्रतिवर्ष निकाली जाने वाली इस कावड़ यात्रा का पूरे मार्ग में नगरवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

Exit mobile version