उदयपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में 29 मई को रात्रि के समय में आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, कल्याणपुर की छत पर चढकर उपर स्थित पाश्र्वनाथ मन्दिर की दान पेटी तोडकर नगदी चुराई फिर नीचे उतरने लिए उपर वाले गेट की जाली तोडकर नीचे प्रथम तल पर आदिनाथ मन्दिर का चैनल गेट क्षतिग्रस्त कर नीचे लगी दान पेटी तोडकर नगदी चुराई गई। उसके बाद ग्राउण्ड फ्लोर पर चैनल गेट क्षतिग्रस्त कर दान पेटी तोडकर नगदी चुराई गयी। उक्त तीनो दान पेटी में अनुमानित राशी 90000-100000 रूपये तक के होने का पंचों का अनुमान है साथ ही चोरंो ने अन्य कुछ आलमारिया भी क्षतिग्रस्त की है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण सख्या 90/2024 धारा 457,380 भा.द. स. में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशानुसार बंजमा सुखवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरयाका व श्री राजीव राहर वृत्ताधिकारी वृत्त ऋषभदेव के सुपरविजन में उम्मेदीलाल थानाधिकारी, कल्याणपुर मय टीम ने आसूचना व तकनीकी सहयोग से उक्त प्रकरण का खुलासा करते हुये 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले में गिरफ्तारशुदा आरोपी अनिल पिता कन्हैयालाल निवासी पाल निम्बोदा धाना सराडा का हिस्ट्रीशीटर अपराधी होकर शातिर नकबजन है। जिसके विरूद्ध 21 आपराधिक प्रकरण दर्ज है। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।गिरफ्तार अभियुक्त:-01. अनिल पिता कन्हैयालाल निवासी पाल निम्बोदा फला गोयरा, सराडा, सलुम्बर।02. संजय पिता नानालाल निवासी महुवाडा थाना कल्याणपुर जिला उदयपुर।वारदात का तरीका:- दिनांक 28.05.2024 की रात्रि को आरोपीगण द्वारा कल्याणपुरस्थित जैन मन्दिर पर सीडी लगाकर उपर चढकर लठ से कॉच तोडकर मन्दिर के अन्दर रखे दान पात्र को तोडकर रुपये चुराकर ले जाना।टीम प्रभारी व सदस्य:-01. श्री उम्मेदीलाल थानाधिकारी, कल्याणपुर।02. श्री नगीनराम हैड कानि.।03. श्री लोकेश कुमार कानि.।03. श्री दिलीपसिह कानि.।05. श्री मुकेश कुमार कानि.।06. श्री महेन्द्र सिह कानि.। (विशेष भूमिका)07. श्री उदयलाल कानि.।08. श्री नयनेष कुमार कानि.। (विशेष भूमिका)09. श्री प्रवीण कुमार कानि.।10. श्री लोकेश कुमार रायकवाल कानि. साईबर सैल, उदयपुर। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पौधरोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प ग्राहक पंचायत ने पर्यावरण दिवस पर लिया संकल्प