Site icon 24 News Update

कलेक्टर से रूबरू हुए खिलाड़ियों ने बोले-ना साधन न सुविधाएं! कैसे निखरेंगी प्रतिभाएं

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर. जिला कलेक्टर नमित मेहता मावली के दौरे पर थे। इस दौरान उन्हें खिलाड़ियों ने खेल के क्षेत्र में आने वाली विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया व कहा कि ग्राउंड का उचित रखरखाव नहीं हो रहा है, खेल सामग्री समय पर नहीं मिल रही है। ग्राउंड की सार संभाल में भी परेशानी आ रही है। खिलाड़ियों के टीए डीए समय पर नहीं मिल रहे हैं। इसके अलावा, खिलाड़ियों ने यह भी बताया कि इसी खेल मैदान से कई खिलाड़ियों ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया है। इस दौरान मावली हॉकी क्लब के सदस्य नूतन महेश्वरी, ओम प्रकाश, जगदीश गुर्जर, अंकित वैष्णव, कैलाश चौधरी और प्रिंस गुर्जर ने भी खिलाड़ियों की समस्याओं को उजागर किया और बताया कि विद्यालय में खेलने वाले खिलाड़ियों के खेल पर संकट मंडरा रहा है।
समस्याओं के समाधान के लिए जिला कलेक्टर नमित मेहता ने प्रतिनिधि कमेटी को उदयपुर जिला कलेक्टर कार्यालय में आकर मिलने और समस्याओं का समाधान करने के प्रयास का निर्देश दिया।

Exit mobile version