24 न्यूज अपडेट. राजसमंद। राजसमंद में 76वें गणतंत्र दिवस पर आज जिला स्तरीय समारोह बालकृष्ण स्टेडियम में कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। पुलिस, होमगार्ड व एनसीसी कैडेट्स ने परेड की सलामी भी ली। इसके बाद स्कूली बच्चों द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियांं से देशभक्ति का जज्बा जगाया। अन्य व्यायाम प्रदर्शनों में भी खूब उत्साह दिखया। जिले में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रतिभाओं का सम्मान किया किया गया। कुल 56 प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। प्रशासन, शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, सूचना प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न विभागों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया।
इनका हुआ सम्मान
डॉ. सुमन अजमेरा, डीपीएम, राजीविका, राजसमंद, उमेश रायका, श्रम कल्याण अधिकारी, प्रवेश परदेशी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी, हनुवीर सिंह, विकास अधिकारी, पंचायत समिति खमनोर तथा मनीष जैन, सिस्टम ऑफिसर, जिला एवं सेशन न्यायालय, शामिल हैं। इनके साथ ही डॉ. अपर्णा शर्मा, प्राचार्य, बीएन पीजी गर्ल्स कॉलेज कांकरोली, शंकरलाल माली, सहायक परियोजना अधिकारी, जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा, डॉ. पीसी रेगर, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केन्द्र राजसमंद और वेलचन्द डाबी, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, जिला चिकित्सालय राजसमंद को भी सम्मानित किया गया। शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शंकर सिंह खरवड़, प्रधानाध्यापक, राउप्रावि भगवान्दा खुर्द, यशवंत कुमार जोशी, उपप्राचार्य, सादड़ी, मोहन सिंह राठौड़, क्षेत्रीय प्रबंधक, एसबीआई, देवेन्द्रसिंह देवड़ा, कनिष्ठ विधि अधिकारी, कलेक्ट्रेट राजसमंद और जगदीश चन्द्र तेली, कनिष्ठ सहायक, कोष कार्यालय राजसमंद को सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जीवन सिंह देवड़ा, वनपाल, सरिता राव, सूचना सहायक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, विद्या जीनगर, प्रोग्रामर, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग और दीपक शर्मा, वरिष्ठ सहायक, साक्षरता प्रकोष्ठ को भी सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले रामेश्वर प्रसाद, परिचालक, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, भंवरलाल भाटी, प्रधानाध्यापक (बीएलओ), बोरज का खेड़ा, दीपशिखा पालीवाल, डाटा एंट्री ऑपरेटर, राजीविका, यादराम चौधरी, फार्मासिस्ट, जिला चिकित्सालय नाथद्वारा और नरेश कुमार मीणा, वरिष्ठ सहायक, जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय को सम्मानित किया गया। नगर परिषद और अन्य सरकारी सेवाओं में योगदान के लिए पंकज चांवरिया, कार्यवाहक जमादार, नगर परिषद राजसमंद, विनोद जावा, कार्यवाहक स्वास्थ्य निरीक्षक, अभिमन्यु उदावत, कनिष्ठ अभियंता, नगर परिषद, नवीन छापरवाल, पुस्तकालय अध्यक्ष, शिक्षा विभाग, तथा कुशाल सिंह, वरिष्ठ अध्यापक, स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल रेलमगरा को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।
सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाली मन्जु कुंवर, आशा सहयोगिनी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सायों का खेड़ा, सीमा दर्जी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, केलवा, तथा भरत कुमार पालीवाल, ऑफिस कानूनगो, आमेट को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसी तरह कमेरदान चारण, अभिलेख निरीक्षक, विश्वास गिरी गोस्वामी, सहायक प्रोग्रामर, कलेक्ट्रेट राजसमंद, और ज्योति प्रकाश योगी, कनिष्ठ अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को भी सम्मानित किया गया। कांता, सफाई कर्मचारी नगर परिषद, साक्षी प्रवासिका, उप स्वास्थ्य केंद्र, खंड देवगढ़, राजू वैष्णव योग प्रशिक्षक भीम चिकित्सालय, प्रहलाद सिंह चौहान बोर्ड परीक्षाओं का संख्यात्मक व गुणात्मक में शत प्रतिशत पर परिणाम, भाविका सनाढ्य पर्वतरोही। नैतिक कावड़िया पीजी एंट्रेंस एक्जाम आईएनसीईटी में ऑल इंडिया 13 रैंक, अनिरुद्ध सिंह चौहान सोफिया पब्लिक स्कूल भावा, हार्दिक गुर्जर श्रीजी पब्लिक स्कूल, वर्षा ईनानी द क्रिएटिव ब्रेन अकैडमी, आर्यन शर्मा द क्रिएटिव ब्रेन अकेडमी, पवन खोकर महात्मा गांधी राजकीय स्कूल देवगढ़, वंशिका शर्मा श्री गोवर्धन राजकीय उमावि बड़ा बाजार नाथद्वारा, कार्तिक जोशी श्रीजी पब्लिक स्कूल, अंजलि पालीवाल एनसीसी विद्यार्थी, इसी तरह नरपत नाथ पत्रकार, शिवनारायण डाबी स्वतंत्र, पत्रकार, अरविन्द मुखिया, स्वतंत्र पत्रकार, देवेन्द्र शर्मा पत्रकार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पन्नालाल कुमावत, वन्यजीव प्रेमी, और नारायण सिंह, नवाचारी कृषक, घोड़च को सम्मानित किया गया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading