24 न्यूज अपडेट.उदयपुर। राईफल व पिस्टल शूटिंग (निशानेबाजी) खेल को समर्पित हिंदी की प्रथम पुस्तक का इसी खेल से जुड़े ओलम्पिक में प्रथम व्यक्तिगत पदक विजेता,पद्मश्री,खेलरत्न,अर्जुन अवॉर्डी,पूर्व सांसद,कबिनेट,खेलमंत्री भारत सरकार, वर्तमान विधायक,खेल मंत्री राजस्थान सरकार परम् आदरणीय कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के कर कमलों से “ओलंपिक खेल निशानेबाजी” (OLYMPIC SPORT SHOOTING ) पुस्तक का विमोचन राजधानी जयपुर के मंत्रालय में हुआ। इस दौरान राजस्थान राईफल संघ के सचिव आदरणीय शशांक कोरानी,व क्रीड़ा भारती जयपुर प्रांत के आदरणीय मेघ सिंह ,ओम प्रकाश (किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री)मेवाड़ शूटिंग क्लब राजस्थान से वीरेंद्रपाल सिंह कुआडा,दशरथ सिंह श्रीसेला एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लेखक डॉ जितेंद्र सिंह चुण्डावत ने बताया इस खेल को समर्पित यह पहली पुस्तक भारत माता के श्री चरणों में समर्पित करता हूँ। निशानेबाज़ी खेल से संबंधित सभी जिज्ञासाओ और प्रश्नों के उत्तरो को इस पुस्तक में समायोजित करने का पूर्ण प्रयास किया है यह पुस्तक समस्त शारीरिक शिक्षा जगत ,खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों हेतु उपयोगी सिद्ध होगी। लेखक ने यह भी बताया की अभी तक सभी लाइब्रेरी में अन्य खेलों की पुस्तकें आसानी से मिल जाया करती थी। किंतु इस खेल की जानकारी का अभाव सदैव साहित्य में रहा।कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने कहा की शायद इससे पहले महाराजा डॉ करनी सिंह जी ने पुस्तक लिखी होगी। और तकनीकी ज्ञान में यह इस खेल की पहली पुस्तक होगी।साथ ही यह भी कहा कि सर्वाधिक हमारे पदक अभी तक निशानेबाज़ी खेल में ही है। आने वाले समय में यह पुस्तक सभी नवीन-पुराने खिलाड़ियों और कोचों,शिक्षकों हेतु उपयोगी सिद्ध होगी।राईफल और पिस्टल शूटिंग खेल एकाग्रता,अनुशासन,धैर्य और आत्मविश्वास का खेल है। नेशनल राईफल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया द्वारा शूटिंग खेल की प्रति वर्ष कई राष्ट्रीय व अंतर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता हैं।वर्तमान में में उभरते हुए शूटिंग खेल पर “ओलम्पिक खेल निशानेबाजी” पुस्तक का प्रकाशन हो रहा हैं। प्रसन्नता का विषय है की लेखक डॉ जितेन्द्र सिंह चुण्डावत ने शूटिंग खेल से जुड़े सभी तथ्यों का समावेश आँकड़ो सहित हिन्दी में बहुत ही सटीकता के साथ इस पुस्तक में किया है।शूटिंग खेल में यह पुस्तक प्रतिभागियों के साथ-साथ शिक्षको के लिए भी बेहद उपयोगी सिद्ध होगी।भविष्य में यह पुस्तक शूटिंग खेल क्षेत्र से जुड़े खिलाड़ियों को प्रेरणा प्रदान करने के साथ-साथ इस खेल में नवीन खिलाड़ियों को जुड़ने में मददगार साबित होंगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राज्य में औद्योगिक गतिविधियों में आएगी तेजी : मनोज जोशी, अध्यक्ष लघु उद्योग भारती एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत् एमपीयूएटी ने आयोजित किया वहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम