24 न्यूज अपडेट. स्टेट डेस्क। मानूसन चला गया है मगर लोकल वेदर सिस्टम एक्टिवेट होने से कई जगहों पर बारिश का योग अब भी लगातार बन रहा है। मौसम विज्ञानियों ने कहा है कि आज भी कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है व बादल छाए रह सकते हैं। करौली में कुछ जगहों पर बारिश के साथ में ओले भी गिरे। करौली के साथ ही धौलपुर व आस पास के इलाकों में बारिश हुई। ओले भी गिरे। कोटा व आस पास अलग अलग जगहों पर खंड वर्षा के रूप् में बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान में जैसलमेर, बाड़मेर व आस पास के जिलों में भी हल्की बारिश के समचार मिले हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने इसके लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। आपको बता दें कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और डिप्रेशन के दो अलग-अलग सिस्टम बने हुए हैं। इनसे गुजरात, महाराष्ट्र में बारिश हो रही है। वहां से आ रही नमी के कारण राजस्थान में स्थानीय स्तर पर हवाओं की दिशा बदलने लग गई है व स्थानीय स्तर पर मौसम में बदलाव हो रहे हैं। स्थानीय मौसम तंत्र से बारिश की गतिविधियां हो रही हैं। ये मानसूनी नहीं हैं। तापमान की बात करतें हैं तो राजस्थान में मौसम में बदलाव से तापमान में उतार-चढ़ाव भी हो रहा है। रविवार को बीकानेर, जैसलमेर में दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। फतेहपुर, फलोदी, चूरू में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, अलवर, पिलानी, जोधपुर, जालोर और करौली में दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, आज का पूर्वानुमान यह है कि राजस्थान के कुछ स्थानों पर स्थानीय स्तर पर बादल बनने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। कुछ जगहों पर बादल छाने के साथ धूप कमजोर रह सकती है। इससे दिन के तापमान में मामूली गिरावट होने की संभावना है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.