Advertisements
24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। करवा चौथ उद्यापन प्रेम, श्रद्धा और उल्लास के साथ महिलाओं ने सी ब्लॉक सेक्टर 9 उदयपुर में मनाया गया। इंदुबाला पूर्बिया ने बताया कि पति की लम्बी आयु के लिए यह व्रत किया जाता है। सभी महिलाओं ने निर्जला रहकर व्रत किया।चौथ माता की पुजा कर कथा का श्रवण किया। सोलह श्रृंगार कर चंद्रमा के दर्शन कर छन्नी में दिपक रख कर पति चेहरा देखकर कर पुजा की और बुजुर्गो से आशीर्वाद लिया। उद्यापन में व्रत धारी 16 जोड़ों की महिलाओं को सुहाग की सामग्री, जिसमें साड़ी,कांच कंघा,बिन्दी, चुड़िया,नेल पॉलिश, रुमाल, मेहंदी आदि सामग्री भेंट की। और पुरुषों को तिलक लगाकर श्रीफल भेंट किया।

