Site icon 24 News Update

कनबई में घायल अवस्था में मिला लेपर्ड, ट्रेंक्यूलाइज कर पकड़ा

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। नयागांव के कनइर्ब के लक्ष्मणपुरा उखेड़ी गांव में एक लेपर्ड घायल मिला जिस पर वन विभाग की टीम गई और उसको ट्रेंक्यूलाइज करके पिंजरे में कैद किया। अब खेरवाड़ा में उपचार किया जा रहा है। लेपर्ड यहां इस अवस्था में कैसे आया यह जांच की जा रही है कि किसी नेघायल किया है या फिर भूख-प्यास उसका यह हाल हुआ हैं। बताया जा रहा है कि लक्ष्मणपुरा उखेड़ी गांव में ही जंगल में कुछ कालबेलिये भी रह रहे थे। आशंका है कि उन्होंने कहीं लेपर्ड पर हमला नहीं किया हो, इसलिए कबीलों को वहां से हटा दिया गया। इसी इलाके में एक अन्य लेपर्ड की कुछ समय पहले ही मौत हो गई थी। लोगों का कहना है कि उन्होंने दे लेपर्ड देखे थे। उनको पकड़ने के लिए लोगों ने घेरा बनाया तो एक भाग गया। वन विभाग एवं पाटिया पुलिस, पहाड़ा पुलिस की टीम मौके को यह लेपर्ड घायल अवस्था में मिला। लेपर्ड ने बुधवार को जब गाय का शिकार किया व गुरुवार को दो बकरियों और एक कुत्ते को शिकार बनाया इससे लोगों में गुस्सा था। कुछ लोग तीन लेपर्ड बता रहे है।ं लेपर्ड ने गुरुवार देर रात भी उखेड़ी गांव के जीवाजी पिता खुमाजी के बाड़े में बकरियों का शिकार कर लिया था। इसके बाद यहीं पर एक कुत्ते का भी शिकार हुआ। लोगों ने पिंजरा लगाकर लेपर्ड को पकड़ने की मांग की है।

Exit mobile version