24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। नयागांव के कनइर्ब के लक्ष्मणपुरा उखेड़ी गांव में एक लेपर्ड घायल मिला जिस पर वन विभाग की टीम गई और उसको ट्रेंक्यूलाइज करके पिंजरे में कैद किया। अब खेरवाड़ा में उपचार किया जा रहा है। लेपर्ड यहां इस अवस्था में कैसे आया यह जांच की जा रही है कि किसी नेघायल किया है या फिर भूख-प्यास उसका यह हाल हुआ हैं। बताया जा रहा है कि लक्ष्मणपुरा उखेड़ी गांव में ही जंगल में कुछ कालबेलिये भी रह रहे थे। आशंका है कि उन्होंने कहीं लेपर्ड पर हमला नहीं किया हो, इसलिए कबीलों को वहां से हटा दिया गया। इसी इलाके में एक अन्य लेपर्ड की कुछ समय पहले ही मौत हो गई थी। लोगों का कहना है कि उन्होंने दे लेपर्ड देखे थे। उनको पकड़ने के लिए लोगों ने घेरा बनाया तो एक भाग गया। वन विभाग एवं पाटिया पुलिस, पहाड़ा पुलिस की टीम मौके को यह लेपर्ड घायल अवस्था में मिला। लेपर्ड ने बुधवार को जब गाय का शिकार किया व गुरुवार को दो बकरियों और एक कुत्ते को शिकार बनाया इससे लोगों में गुस्सा था। कुछ लोग तीन लेपर्ड बता रहे है।ं लेपर्ड ने गुरुवार देर रात भी उखेड़ी गांव के जीवाजी पिता खुमाजी के बाड़े में बकरियों का शिकार कर लिया था। इसके बाद यहीं पर एक कुत्ते का भी शिकार हुआ। लोगों ने पिंजरा लगाकर लेपर्ड को पकड़ने की मांग की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर की कियाना परिहार बनी राष्ट्रीय अंडर -9 गर्ल्स शतरंज चैंपियन, अपराजित रहते हुए जीती नेशनल अंडर-9 गर्ल्स चैंपियनशिप वंचित (अस्पृश्य) बालिकाओं की शिक्षिका सावित्री बाई फूले