Site icon 24 News Update

ओरिया का तालाब विद्यालय में छत का प्लास्टर गिरने का मामला विधायक श्री मेवाड़ ने दिए पारदर्शी जांच के निर्देश

Advertisements

24 News Update नाथद्वारा। विधानसभा क्षेत्र नाथद्वारा की झालो की मदार ग्राम पंचायत में राजकीय प्राथमिक विद्यालय ऑरिया का तालाब में छत का प्लास्तर गिरने के मामले को विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने पूरी गंभीरता से लिया है।
उन्होंने घटना को लेकर सभी आवश्यक तथ्यों की जानकारी स्थानीय प्रशासन और लोगों से ली है। साथ ही शिक्षा विभाग को प्रकरण में तथ्यात्मक स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। विधायक ने दोषियों के विरुद्ध जांच पारदर्शिता पूर्ण सुनिश्चित करने को लेकर भी निर्देश दिए हैं।
साथ ही भाजपा मण्डल अध्यक्ष खमनोर मण्डल मदन सिंह परमार ने भी दो माह पूर्व विकास अधिकारी को पत्र प्रेषित कर विद्यालयों में हो रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान न रखे जाने की शिकायत से अवगत कराया था। विधायक ने इस संबंध में अब तक हुई कार्यवाही को लेकर भी जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
विधायक ने कहा है कि राजकीय निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई भी समझौता स्वीकार्य नहीं है।

Exit mobile version