Advertisements
उदयपुर शहर की सज्जन नगर ओड बस्ती में आज एक खाली पडे भूखंड में आग लग गई। बताया गया कि इस भूखंड पर मोहल्ले के लोग ही कचरा डालते थे। इस कचरे ने आज अचानक आग पकड़ ली। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची और पानी की बौछार करते हुए आग पर काबू पाया। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कचरे में लगी आग से खाली पड़े भूखंड में लगे कई हरे पेड़ भी आग की जद में आ गए। आपको बता दें कि शहर के लगभग हर क्षेत्र में खाली पड़े भूखंड सार्वजनिक कचरा पात्र बन गए हैं। कई भूखंडों में तो कचरे के पहाड़ जमा हो गए हैं जहां कभी भी आग लग सकती है व बडा नुकसान हो सकता है।

