24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। बिनोता समीप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलवा में अंतरराष्ट्रीय स्तर की ओडिसी नृत्यांगना संध्या रानी प्रधान ने अपनी प्रस्तुति देकर विद्यार्थियों का मनमोह लिया विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि स्पीक मेके नामक सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने वाली संस्था के सौजन्य से स्थानीय विद्यालय में ओडिसी की प्रसिद्ध नृत्यांगना संध्या रानी प्रधान ने विद्यालय में मंगलाचरण, कृष्ण लीला, शिव स्तुति के नृत्य के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया साथ ही विद्यार्थियों को नृत्य की विभिन्न मुद्राओं के बारे में जानकारी देते हुए अभ्यास करवाया, प्रस्तुति से पूर्व स्पीक मेके संस्था के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जेपी भटनागर एवं संध्या रानी प्रधान का उपरना पहना कर स्वागत किया गया । विद्यालय स्टाफॅ व छात्र-छात्राओं सहित ने कार्यक्रम की सराहना की।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.