Site icon 24 News Update

ऐसे कार्यक्रम बच्चों का बढ़ाते हैं मनोबल- कृपलानी, राष्ट्रीय बालिका दिवस पर एचआरपीसी द्वारा उत्कृष्ट बालिकाओं का हुआ सम्मान

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में ह्यूमन राइट्स प्रोटक्शन सेल (एचआरपीसी) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक योगी के आदेशानुसार संभाग अध्यक्ष शिल्पा जैन के नेतृत्व में स्थानीय भाजपा कार्यालय पर उत्कृष्ट बालिका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संगठन के तहसील अध्यक्ष लीला सोनी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्रीचंद कृपलानी, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा प्रदेश महासचिव रेखारानी तिवारी थे।

कार्यक्रम में निम्बाहेड़ा का नाम रोशन करने वाली उत्कृष्ट बालिकाओं जिनमें सोनाली कीर (वेटलिफ्टर), खुशी बोडाना (12 वीं टॉपर), तनिष्का पोरवाल (10 वीं टॉपर), कशिश कुमावत (योग), तनिष्का धोबी (फुटबॉल), रुचिका बैरवा (इंग्लिश डिबेट) आदि को संगठन द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देखकर सम्मानित किया गया।

विधायक कृपलानी ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी, साथ ही संगठन द्वारा किए गए सम्मान समारोह की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों का मनोबल बढ़ता है, आगे भविष्य में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहने की भावना व्यक्त की। कार्यक्रम में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, पूर्वी मण्डल उपाध्यक्ष लोकेश सुथार, पूर्वी मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष शैलेश अहीर, नगर महामंत्री डॉ. आशीष टांक, शक्तिकेन्द्र संयोजक नरेंद्र प्रजापत, एचआरपीसी संगठन के महामंत्री विजया जोशी, लक्ष्मी कोठारी, हेमलता लड्ढा, सुमन चेचानी, वर्षा चपलोत, भगवती शर्मा, सीमा जैन, पिंकी बैरवा आदि उपस्थित है।

Exit mobile version