Advertisements
…. बंगाली काली बारी सोसायटी की ओर से हिरणमगरीे.4 स्थित ब्राह्मण समाज सेवा समिति परिसर में चले रहे दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत आज महासप्तमी पर विविध अनुष्ठान किये गये। माता की अनूठे अंदाज में नाचते-गाते हुए भव्य आरती की गई जिसे देखने उमड़ा जन सैलाब।
बंगाली स्वर्ण कारीगर दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित 24वें दुर्गा पूजा उत्सव के तहत आज महासप्तमी की आरती हुई।
इस आयोजन हेतु मूर्ति निर्माण करने वाले कारीगर एवं पुजारी तथा पारंपरिक ढोल बजाने वाले ढाकी को पश्चिम बंगाल से यहां पर आमंत्रित किया गया है। वर्ष 2000 से प्रारंभ किये इस आयोजन में शहर के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। आयोजन ठीक उसी प्रकार से किया जा रहा है जैसा कोलकाता एवं पश्चिम बंगाल में पारंपरिक तौर से मनाया जाता है। यहां आयोजन में बंगाल की झलक दिखाई दे रही है।

