संविधान बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा अतिरिक्त जिला कलेक्टर का स्वागत किया गया 24 न्यूज़ अपडेट भीलवाड़ा -संविधान बचाओं संघर्ष समिति भीलवाड़ा के जिला संयोजक मोतीलाल सिंघानिया के नेतृत्व में जिले में एससी/एसटी अत्याचार पीड़ित राहत राशि एवं एससी/एसटी/ओबीसी /एमबीसी/डीएनटी छात्रवृत्ति राशि सरकार द्वारा अविलम्ब दिलाने हेतु सरकारी बजट जारी करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम प्रतिभा देवठिया अतिरिक्त जिला कलेक्टर भीलवाड़ा को ज्ञापन सौंपा गया।जिला संयोजक मोतीलाल सिंघानिया ने बताया कि भीलवाड़ा जिले में पिछले एक वर्ष के लगभग एससी/एसटी के प्रति अन्याय अत्याचारों के खिलाफ जिलेभर में दर्ज मुकदमों से पीड़ितों को सरकार द्वारा जारी एससी/एसटी अत्याचार पीड़ित राहत राशि नहीं मिल रही है। जिसमें कई गंभीर हत्याऐं (मर्डर), रेप, अंग-भंग, घर जला देना, घोड़ी प्रकरण के मामले है, जिनमें काफी समय से सरकारी सहायता राशि नहीं मिल पा रही है।साथ ही जिले के गरीब निर्धन एससी/एसटी/ओबीसी/एमबीसी/डीएनटी के विद्यार्थियों को पिछले एक वर्ष से छात्रवृत्तियां नहीं मिल पा रही है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के चक्कर पीड़ित एवं विद्यार्थी लगाते रहते है लेकिन उन्हें भी संतुष्ट पूर्ण जवाब नहीं मिलता एवं थक हार कर परेशान एवं लाचार बने हुऐ है।संगठन द्वारा दो सूत्रीय मांग पत्र – (1) एससी/एसटी अत्याचार पीड़ित राहत राशि हेतु बजट जारी करने एवं (2) एससी/एसटी/ओबीसी/एमबीसी/डीएनटी छात्रवृत्तियों हेतु बजट जारी करने की मांग ज्ञापन के माध्यम से की गई। भीलवाड़ा सहित अन्य जिलों में एससी/एसटी अत्याचारों की रोकथाम हेतु सामाजिक भाईचारे बढ़ाने का अभियान चलाते हुऐ अत्याचारों पर रोकथाम के उचित कदम बढ़ाये जावें एवं पीड़ित सहायता/राहत राशि एवं विद्यार्थियों की छात्रवृत्तियों हेतु बजट जारी कर राहत दिलवाने की मांग की गई ज्ञापन के दौरान मोतीलाल सिंघानिया जिला संयोजक संविधान बचाओ संघर्ष समिति, अर्जुनलाल रैगर, देवीलाल आटूण, परमेश्वर समोडी, सुरेश कुमार हमीरगढ़, रामचन्द्र जाटोलिया सहित कई लोग मौजूद थे Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट से शाहपुरा भरेगा विकास की ऊंची उड़ानराइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर मीट कल1435 करोड़ के होंगे एमओयू 4465 को मिलेगा रोजगार – जिला कलक्टर श्री शेखावतशाहपुरा में स्टील प्लांट लगाने का चारभुजा इस्पात इण्डिया का प्रस्ताव ग्रामपंचयत उपरेड़ा में आयोजित रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए परिवेदनाओं के निस्तारण के निर्देश