24 न्यूज़ अपडेट निंबाहेड़ा. एल.के.सिंघानिया पब्लिक स्कूल ने एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया की सह- शैक्षिक विद्यालय वर्ग में विद्यालय के मुकुट में एक और पंख लगाते हुए लगातार 4 वर्षों से न केवल राज्य के भीतर बल्कि अखिल भारतीय स्तर पर सी.बी.एस.ई स्कूलों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए अपनी पहचान क़ायम रखे हुए है। एल.के.सिंघानिया पब्लिक स्कूल को एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया रैंकिंग 2024-25 में को-एड-डे स्कूल श्रेणी में तथा चित्तौड़गढ़ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 19 अक्टूबर 2024 को ” लीला केम्पिंस्की” गुरुग्राम में ई.डब्लू की तरफ से विद्यालय प्राचार्या श्रीमती निधि शर्मा को यह अवार्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या निधि शर्मा ने कहा कि इस अभूत-पूर्व उपलब्धि के लिए विद्यालय प्रबंधन के निरंतर सहयोग तथा एल.के.एस.पी.एस समुदाय, छात्रों और अभिभावकों के समर्थन से हमने नई ऊँचाईयों को छुआ है।
एल.के. सिंघानिया पब्लिक स्कूल, निम्बाहेड़ा लगातार 4 बार जिले में प्रथम!

Advertisements
