Site icon 24 News Update

एम बी कॉलेज पूर्व छात्र परिषद सदस्यों ने बड़ी तलब वन क्षेत्र में किया जामुन बीजारोपण

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। एमबी कॉलेज पूर्व छात्र परिषद के सदस्यों ने उदयपुर के पास बड़ी तालाब के निकट वन क्षेत्र में जाकर जामुन के करीब 250 बीज बोये। महासचिव शांतिलाल भंडारी , सचिव डा. आरके गर्ग, कोषाध्यक्ष कोका आर के खोखावत, डा. विमल शर्मा, डा. नरेश शर्मा, प्रकाश तातेड़, शरद मंत्री सहित परिषद के 15 सदस्य ने बड़ी तालाब के निकट उपजाऊ वन क्षेत्र जमीन की 3-6 इंच खुदाई कर उसमे जामुन के बीजों का रोपण किया। ये बीज प्राकृतिक रुप से वर्षा जल मे अंकुरित हो जायेगे और कुछ समय पश्चात एक जामुन वाटिका के रूप में दिखने लगेंगे ।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने शहर बासियों से अपील की है कि घर जामुन , आम आदि फलों के सेवन पश्चात उनकी गुठलियों को कचरे मे ना फेंके अपितु उन्हे धोकर छांव मे सुखा लेवे। इस बीजों को सड़क के किनारे खाली जगह में बिखेर देने से अंकुरित हो जायेंगे।

Exit mobile version