24 न्यूज अपडेट निम्बाहेड़ा। ह्यूमन राइट्स प्रोटक्शन सेल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक योगी के निर्देशन में गुरुवार को रानीखेड़ा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष प्रियंका पालीवाल के मुख्य अतिथि में बिटिया सुरक्षा अभियान का शुभारंभ किया गया।
संगठन के तहसील अध्यक्ष लीला सोनी ने बताया कि संभाग अध्यक्ष शिल्पा जैन एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में ऐसे जागरूकता अभियान शिविर पहले भी कई स्कूलों में इस तरह के शिविर आयोजित कर बच्चों को जागरुक एवं सशक्त करने का काम टीम द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम के शुरुआत में संभाग उपाध्यक्ष रेखारानी तिवारी द्वारा बिटिया सुरक्षा अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं टीम द्वारा किए जा रहे 4 साल के कार्यक्रमों का विवरण दिया गया। ततपश्चात प्रियंका पालीवाल के द्वारा बच्चों को बाल कल्याण समिति के बारे में जानकारी देकर सोशल मीडिया के बारे में जागरूक किया एवं चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर सहित अन्य कानूनी जानकारियां देकर बच्चों को जागरूक एवं हर तरह की सहायता प्रदान करने का संदेश दिया। इसके साथ ही एचआरपीसी टीम द्वारा किए जा रहे सभी कार्यक्रमों की सराहना की। स्कूल की कुछ बच्चियों द्वारा आत्मरक्षा एवं जूडो कराटे का प्रदर्शन किया गया एवं विद्यालय की कुछ बहादुर बच्चियों को संगठन के द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संभाग अध्यक्ष शिल्पा जैन, समाजसेवी एवं भामाशाह सोहनलाल मेनारिया, गणपत आंजना, पारस धाकड़, सहायक उप निरीक्षक सदर थाना शंकर लाल, स्कूल के प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र कुमार आमेटा एवं बाल कल्याण समिति सदस्य साधना मंचासिन रहे।
उपरोक्त कार्यक्रम में संगठन के जिला संयोजक विजिया जोशी, जिला महासचिव अंजू बाबेल,जिला मीडिया प्रभारी श्याम सुंदर अग्रवाल, तहसील उपाध्यक्ष अनिल वैष्णव, सुमन चेचनी, माधुरी अग्रवाल, लक्ष्मी कोठारी, ललिता सेन, पिंकी बैरवा एवं स्कूल स्टाफ आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन भगवती शर्मा तथा धन्यवाद दिव्या सिंघवी द्वारा दिया गया।
एचआरपीसी द्वारा बिटिया सुरक्षा अभियान का हुआ शुभारंभ

Advertisements
