24 न्यूज अपडेट शाहपुरा। जिले के निरस्तीकरण के खिलाफ रविवार शाम को स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। विरोध स्वरूप शहरवासियों ने एक किलोमीटर लंबा मशाल जुलूस निकाला और विधायक के पोस्टर पर जूतों की माला पहनाकर फूल चढ़ाए। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार से जिला बहाली की मांग की और विधायक के साथ उनके संवाद न होने पर नाराजगी जताई। शाहपुरा में पिछले 37 दिनों से जिला बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी था। रविवार को प्रदर्शनकारियों ने महलों के चौक से त्रिमूर्ति स्मारक तक एक किलोमीटर लंबा मशाल जुलूस निकाला। इस जुलूस के दौरान विरोध प्रदर्शन में शामिल लोग विधायक के आक्रोश को व्यक्त करते हुए, उनके पोस्टर को जूतों की माला पहनाने और उसे श्रद्धांजलि देने का तरीका अपनाया। विधायक के होर्डिंग पर विरोधःसंघर्ष समिति के अध्यक्ष दुर्गालाल राजोरा के अनुसार, त्रिमूर्ति चौराहे पर विधायक लालाराम बैरवा के होर्डिंग को जूते की माला पहनाने के बाद पुष्पांजलि अर्पित की गई और मोमबत्तियां जलाकर होर्डिंग का दहन भी किया गया। इससे पहले, 18 दिसंबर को विधायक के जन्मदिन पर उनके समर्थकों ने त्रिमूर्ति चौराहे पर एक 20 फीट ऊंचा कटआउट लगाया था, जिसे लेकर प्रदर्शनकारियों में आक्रोश था। पिछले विरोध और आंदोलनःइस कटआउट को लेकर शाहपुरा अभिभाषक संस्थान ने स्थानीय न्यायालय में इस्तगासा भी दायर किया था। कटआउट हटाए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने इसके चारों ओर खड़े होकर नारेबाजी की और आतिशबाजी की। इसके बाद 28 जनवरी को महापड़ाव का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और 2 किलोमीटर लंबा विरोध मार्च निकाला। धरना प्रदर्शन और आक्रोशःरविवार को प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन किया। इससे पहले सुबह उपखंड कार्यालय के बाहर आम सभा आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता, समाजसेवी और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जिला बहाली की मांग को लेकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। शाहपुरा के लोग लगातार अपने जिले की बहाली की मांग पर अड़े हुए हैं और प्रशासन के प्रति अपनी नाराजगी का इज़हार कर रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विकास के विजन के साथ आगे बढ़ रहा देश, 2047 तक होगा विकसित- देवनानी पर्सनल सिक्योरिटी का नया रेट चार्ट, कांस्टेबल बुलाया तो 10233 रूपए प्रतिदिन…देखिये पूरी लिस्ट