24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सपत्नीक रविवार 9 फरवरी को प्रातः 10 बजे विशेष वायुयान से उदयपुर के महाराणा प्रताप डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से प्रातः 10ः10 बजे हेलीकॉप्टर से मातृकुण्डिया, चित्तौडगढ के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री धनखड़ पुनः दोपहर 12ः50 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा चित्तौड़गढ़ से महाराणा प्रताप डबोक एयरपोर्ट पहुंचकर 1 बजे विशेष वायुयान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। जिला कलक्टर ने लिया विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा चित्तौड़गढ़ 7 फरवरी। उपराष्ट्रपति डॉ. जगदीप धनखड़ की 9 फरवरी को चित्तौड़गढ़ के मातृकुंडिया में प्रस्तावित यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने आला अधिकारियों के साथ शुक्रवार को मातृकुंडिया में हेलीपैड स्थल, सभा स्थल, मंच एवं मंदिर दर्शन को लेकर निरीक्षण किया और सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा के दौरान पर्याप्त बिजली, साफ सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने नदी की साफ-सफाई के भीसंबंधित अधिकारियों आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, अतिरिक्त जिला कलक्टर भू अभिलेख रामचंद्र खटीक सहित उपखंड अधिकारी राशमी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित तहसीलदार आदि उपस्थित रहे। इससे पूर्व जिला कलक्टर आलोक रंजन ने उपखंड अधिकारी राश्मी के कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली और यात्रा को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कुलपति डॉ. कर्नाटक ने पढ़ाया पाठ- नित्य स्मरण करें*कि माता-पिता ने हमारे लिए क्या-क्या किया?, सीटीएई व आरसीए टीमांे का रहा दबदबा, एमपीयूएटी अंतरमहाविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न् हिंगलाज माता की ज्योत यात्रा पहुंची उदयपुर, निकली विशाल शोभायात्रा