24 न्यूज अपडेट, जयपुर। गर्मियों की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने 48 जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी के 120 डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि खासतौर पर उदयपुर से संबंधित रेलगाड़ियों के साथ-साथ अन्य प्रमुख रेलमार्गों पर भी अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे ताकि यात्रियों को अधिकतम सुविधा मिल सके। उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा (12991/12992) में 1 मई से 31 मई 2025 तक 2 द्वितीय कुर्सीयान और 1 साधारण श्रेणी डिब्बे जोड़े जाएंगे। जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर रेलसेवा (09721/09722) में भी जयपुर से 1 मई से 31 मई तथा उदयपुर सिटी से 2 मई से 1 जून तक 1 साधारण श्रेणी डिब्बे की बढ़ोतरी की गई है। इसी प्रकार, उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी रेलसेवा (20987/20988) में भी 1 साधारण श्रेणी डिब्बे की बढ़ोतरी की जा रही है। उदयपुर सिटी के अलावा अन्य रेलमार्गों पर भी यात्रियों की सुविधा के लिए डिब्बों में अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा (20473/20474) में दिल्ली सराय से 1 मई से 31 मई तक तथा उदयपुर सिटी से 2 मई से 1 जून तक 1 सैकंड एसी व 2 थर्ड एसी डिब्बों की बढ़ोतरी की जाएगी। वहीं बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा (22471/22472) में भी 1 सैकंड एसी और 2 थर्ड एसी डिब्बे बढ़ाए जाएंगे। बीकानेर-दादर-बीकानेर रेलसेवा (14707/14708) में द्वितीय शयनयान श्रेणी का 1 डिब्बा बढ़ाया जा रहा है।जयपुर-जोधपुर-जयपुर रेलसेवा (22977/22978) में 1 मई व 2 मई को 1 सैकंड एसी और 1 फर्स्ट मय सैकंड एसी डिब्बे बढ़ाए जाएंगे, जबकि 3 मई से 16 मई तक 1 सैकंड एसी व 1 थर्ड एसी डिब्बे लगाए जाएंगे। अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा (19611/19614 और 19613/19612) में अजमेर व अमृतसर से क्रमशः द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बे बढ़ाए जा रहे हैं।मदार-कोलकाता-मदार एक्सप्रेस (19608/19607) में भी मई महीने में 1 सैकंड एसी डिब्बे की बढ़ोतरी की जाएगी। अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर जन शताब्दी (12065/12066) रेलसेवा में द्वितीय कुर्सीयान डिब्बा बढ़ाया जाएगा। जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर रेलसेवा (19701/19702) में द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे जोड़े जाएंगे।दिल्ली कैंट-बठिण्डा-दिल्ली कैंट रेलसेवा (20409/20410), जोधपुर-इंदौर-जोधपुर रेलसेवा (14801/14802), इंदौर-भगत की कोठी-इंदौर रेलसेवा (12465/12466) में भी द्वितीय शयनयान व साधारण श्रेणी के डिब्बे अस्थायी रूप से बढ़ाए जाएंगे। जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर रेलसेवा (14854/14853) में 1 थर्ड एसी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अग्रिम टिकट बुक कराकर अतिरिक्त डिब्बों की सुविधा का लाभ उठाएं। यह सभी व्यवस्थाएं मई माह के दौरान सीमित अवधि के लिए की गई हैं ताकि यात्रियों को सुगम, सुविधाजनक एवं भीड़मुक्त यात्रा का अनुभव मिल सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation समयबद्ध पदोन्नति नर्सेज की मुख्य मांग – प्रदेशाध्यक्ष प्यारे लाल चौधरी डॉ. कर्नाटक आईएयूए के नये अध्यक्ष