Site icon 24 News Update

उदयपुर सलूंबर हाईवे पर सड़क हादसा नाकाबंदी से कुछ दूरी पर पलटा ओवरलोडिंग टेंपो

Advertisements

24 न्यूज अपडेट सलूंबर. सलूंबर जिले के सराड़ा थाना क्षेत्र स्थित उदयपुर सलूंबर मेगा हाईवे पर जयसमंद के समीप शाम को संतुलन बिगड़ने से एक लोडिंग टेंपो पलट गया। सूचना पर जयसमंद चौकी का जाप्ता मौके पर पहुंचा और अवरुद्ध मार्ग को सही करवाया ।जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को उदयपुर से बांसवाड़ा जा रहा लोडिंग टेंपो ओवर लोडिंग होने के चलते अपना संतुलन खो बैठा और पलट गया । हादसे के दौरान टेंपो की गति कम होने से ड्राइवर और खलासी चोटिल नहीं हुए

Exit mobile version