24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( माक्र्सवादी) उदयपुर शहर में छोटी – छोटी बातों पर चाकुबाजी की बढ़ती घटनाओं के और घटना के जाति, धर्म के आधार पर लोगों की लामबंदी, शहर में दुकानों, वाहनों में तोडफ़ोड़ के जरिए अपना गुस्सा व्यक्त करने जैसी घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करती है।माकपा जिला सचिव राजेश सिंघवी ने कहा कि 19 सितम्बर 2024 को सुरजपोल पुलिस थाना श्रेत्र में वाहन के कट मारने जैसी बात पर चाकुबाजी, निंदनीय घटना है। माकपा मांग करती है कि जिला प्रशासन पीडि़त को बेहतर इलाज के साथ मुआवजा दे।सिंघवी ने कहा कि आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की मांग संविधान विरोधी है, हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने बुलडोजर न्याय को खारिज किया है।सिंघवी ने कहा कि देवराज के मामले में भाजपा नेताओं के इशारे पर बुलडोजर चलाकर, जिला प्रशासन ने गलत परम्परा डाली है।साथ ही इस प्रकार की घटनाओं के समय प्रशासन की असहाय स्थिति भी गंभीर चिंता की बात है। कन्हैया लाल और देवराज, अफराजुल सहित अन्य साम्प्रदायिक घटनाओं के बाद भी जिला प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया है।सिंघवी ने कहा कि शांति समिति के नाम पर भाजपा नेताओं को बुला लिया जाता है। माकपा जिला प्रशासन से मांग करती है कि सभी राजनैतिक दलों, सामाजिक संगठनो, धर्मगुरुओं ,जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शांति और सौहार्द के लिए, प्रत्येक वार्ड में अभियान चलाकर लोगों का विश्वास कायम करे। भीड़ न्याय तभी पैदा होता है,जब आम जनता का प्रशासन में विश्वास कम होता है।सिंघवी ने कहा कि उदयपुर शहर में साम्प्रदायिक तनाव के लिए भाजपा की साम्प्रदायिक नफरत की राजनीति भी जिम्मेदार है। भाजपा नेता, मंत्री, सांसद से लेकर साधारण कार्यकर्ता लगातार किसी भी अपराधिक घटना में हिंदु – मुसलमान ही खोजते रहते है।सिंघवी ने कहा कि माकपा द्वारा स्व. सीताराम येचुरी पर भाजपा सांसद डॉ मन्नालाल रावत के खिलाफ दी गई शिकायत पर अब तक एफ आई आर दर्ज न होना बताता कि प्रशासन किस तरह भाजपा नेताओं के दबाव में साम्प्रदायिक नफरत की घटनाओं की अनदेखी करता है।माकपा आम जनता से भी अपील करती है कि किन्ही दो व्यक्तियों के बीच घटित अपराध को हिंदु – मुसलमान के नजरिये से देखना, किसी समस्या का समाधान नही है। पीडि़त के साथ होने वाले अपराध के खिलाफ न्याय की मांग सांझी एकजुटता से करे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सूचना केंद्र में शुरू हुई एनबीटी की पुस्तक प्रदर्शनी, रसिक पाठकों ने कहा-पुस्तकें ज्ञान का खजाना,,,कहानी वाचन, चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह प्रेम, परमार्थ, परिष्कार को भावना तथा जल स्रोतों के प्रति श्रद्धा भाव हमारी समृद्ध विरासत, हाइड्रोकल्चरीटी, हाइड्रोस्प्रिचुअलिटी, हाइड्रोमॉरलिटी, हाइड्रोइकॉसिटी तक है जलस्रोतों का विस्तार