उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आज आगामी 19 अप्रैल को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का होने वाले रोड शो की व्यवस्था हेतु मीटिंग आहूत की गई। सभा को प्रदेश जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने भी संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह शो को भव्य बनाना, साथ ही संख्या बल पर ध्यान देना है।
लोकसभा संयोजक प्रमोद सामर ने प्राथमिक जानकारी प्रदान करी और बताया कि 19 अप्रैल शाम को 6 बजे दिल्ली गेट से प्रारंभ होकर बापू बाजार सूरजपोल होता हुआ अस्थल मंदिर पर समापन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली ने संबोधित करते हुए कहा वह स्वयं प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा करके आ रहे और मार्ग तय किया वह सभी पदाधिकारीयो को बताया, उन्होंने प्रदेश जिला एवं मंडल व मोर्चा के पदाधिकारी को रोड शो की व्यवस्था के संबंध में दायित्व दिया और कहां की इस रोड शो को भव्य बनाना है जिससे कि प्रदेश और देश में एक अच्छा मैसेज जाए,उन्होंने कहा कि हमें मार्ग में संस्कृतिक व सामाजिक झांकियां, पारंपरिक प्रदर्शन की व्यवस्था भी करनी है। बैठक को शहर विधायक ताराचंद जैन,उप महापौर पारस सिंघवी ने भी संबोधित किया। बैठक में छोगालाल भोई, प्रेम सिंह शक्तावत, अशोक आमेटा, भारत जोशी ने भी गृहमंत्री की यात्रा के संबंध मेंअपने सुझाव प्रदान किये।
इस अवसर पर महापौर जीएस टांक, महामंत्री मनोज मेघवाल, पूर्व महापौर रजनी डांगी, पूर्व जिला अध्यक्ष गुणवंत सिंह झाला,जिला उपाध्यक्ष हंसा माली, प्रेम सिंह शक्तावत, अतुल चंडालिया, यूपी जिला प्रमुख पुष्कर तेली, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता मंडावत, ऐसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान, आईटी प्रदेश समन्वयक यशवंत मंडोवरा, पूर्व महापौर लोकेश द्विवेदी सहीत कई पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन डॉक्टर किरण जैन एवं जिला संगठन प्रभारी बंशीलाल खटीक ने दिया।
उदयपुर में अमित शाह का रोड शो 19 को, देहलीगेट से होकर अस्थल मंदिर तक जाएगा काफिला, सामाजिक झांकियां, पारंपरिक नृत्य की रहेगी धूम

Advertisements
