Site icon 24 News Update

उदयपुर मार्बल प्रोसेसिंग समिति करेगी 1500 करोड़ का निवेश, समिति की बैठक में लिया महत्वपूर्ण निर्णय

Advertisements


उदयपुर। राज्य सरकार द्वारा राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत उदयपुर मार्बल प्रोसेसर समिति ने 1500 करोड रुपए निवेश करने का बड़ा फैसला लिया है। उदयपुर मार्बल प्रोसेसर समिति अध्यक्ष कपिल सुराणा ने बताया कि राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत राज्य सरकार की पहल को देखते हुए उदयपुर मार्बल प्रोसेसर समिति की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मार्बल उद्योग से जुड़े उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया। बैठक में अभी सदस्यों ने निवेश पर विस्तृत चर्चा कर संयुक्त रूप से फैसला लिया कि राज्य सरकार द्वारा सकारात्मक पहल करते हुए उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है एवं व्यापारी हितों को ध्यान में रखते हुए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं, समिति को इसमें अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। इसी को लेकर बैठक में समिति ने 1500 करोड रुपए का निवेश करने का तय किया है। सुराणा ने बताया कि यह निवेश मार्बल उद्योग के साथ अन्य उद्योग में भी किया जाएगा जो समिति सदस्य द्वारा ही किया जाएगा। प्रोसेसर समिति के महासचिव डॉ हितेश पटेल ने बताया कि उदयपुर मंडी एशिया की सबसे बड़ी मार्बल निर्यात मंडी है एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी अग्रिम योगदान रखती है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर समिति की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति के संरक्षक मांगीलाल लुणावत, पूर्व अध्यक्ष दिलीप तलेसरा, प्रभास कुमार राजगढिय़ा, शरद कटारिया, विजय गोधा´, बना राम चौधरी, ओमप्रकाश अग्रवाल, परमेश्वर अग्रवाल, मुकेश काबरा, प्रदीप बाबेल सहित कई उद्योगपति सम्मिलित हुए।

Exit mobile version