24 न्यूज अपडेट उदयपुर। रेलवे ने एक अगस्त से बडी सादड़ी-उदयपुर रेल सेवा का प्रस्तावित बदला जा रहा समय का परिवर्तन वापस ले लिया है। इसकी जर्बदस्त विरोध हुआ था व ज्ञापन दिए गए थे। लोगों का कहना था कि इससे अपडाउन करने वालों का अहित हो जाएगा। अब कल से यह रेलगाड़ी पूर्व समय पर ही चलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाडी संख्या 09612, बड़ीसादडी-उदयपुर रेलसेवा के 1 अगस्त से संचालन समय में आंशिक परिवर्तन को निरस्त किया किया जा रहा है। यह रेल सेवा पूर्व निर्धारित समयानुसार ही संचालित होगी। आपको बता दें कि बड़ीसादड़ी-उदयपुर-बड़ीसादड़ी रेलसेवा के संचालन में एक अगस्त से बदलाव का कार्यक्रम जारी किया गया था। इसके तहत गाड़ी संख्या 09612, बड़ीसादड़ी-उदयपुर रेलसेवा 1 अगस्त से बड़ी सादड़ी से सुबह 5ः55 की जगह अब 5ः15 पर रवाना होना तय किया गया था। इससे यह ट्रेन उदयपुर स्टेशन पर सुबह 9ः05 की जगह 8ः15 पर ही पहुंचने का शिडयूल बना जिसको लेकर विरोध किया गया। यह पैसेंजर ट्रेन बांसी बोहेडा, कानोड़, भींडर, खेरोदा, वल्लभनगर, मावली जंक्शन, भीनमाल, खेमली, देबारी, राणाप्रताप नगर स्टेशन से होकर गुजरती है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने राज्यसभा में उठाया उदयपुर के पासपोर्ट केंद्र को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में परिवर्तन करने का मुद्दा एलएमटीटी में पुरातन छात्र सम्मेलन 3 अगस्त से, देशभर से जुटेंगे पूर्व छात्र, तैयारियां जोरों पर