24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। अलवर के ओर्चिड रिसोर्ट के सभागार में संपन्न हुई 29 वीं राजस्थान राज्य सीनियर, जूनियर, सब – जूनियर एवं मास्टर पुरुष एवं महिला बेंच प्रेस प्रतियोगिता में उदयपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ स्वर्ण , तीन रजत एवं चार कांस्य पदक सहिक कुल पन्द्रह जीते ।यह जानकारी देते हुए जिला पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि उदयपुर के अन्तर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टर गौरव साहू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 59 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेते हुए कुल 117.5 किलो वजन उठाकर जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया एवं सीनियर वर्ग में भाग लेते हुए रजत पदक जीतकर , गौरव ने कुल दो पदक जीते स 69 किलोग्राम भार वर्ग में पायल नलवाया ने सीनियर वर्ग में रजत पदक एवं मास्टर वन वर्ग में स्वर्ण पदक जीता स 83 किलोग्राम जूनियर वर्ग में सौरभ मल ने रजत पदक , 93 किलो जूनियर भार वर्ग में विशाल प्रजापत ने कांस्य पदक जीता स जूनियर महिला वर्ग में 63 किलोग्राम भार वर्ग में प्राची सोनी ने 77.5 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता स वही 47 किलोग्राम जूनियर भार वर्ग में मानसी शर्मा ने कांस्य पदक जीता स सब जूनियर महिला वर्ग में 47 किलोग्राम भार वर्ग में साधना खोईवाल ने स्वर्ण पदक जीता स जबकि पुरुष सब – जूनियर वर्ग में चौधरी कुलदीप ने 105 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता स मास्टर टू वर्ग में 66 किलोग्राम में प्रदीप सिंह झाला ने स्वर्ण पदक, 74 किलोग्राम मास्टर टू वर्ग में राहिल अहमद शेख ने स्वर्ण पदक जीता स 74 किलोग्राम मास्टर फोर वर्ग में हरीश चावला ने स्वर्ण पदक व 83 किलोग्राम मास्टर फोर वर्ग में ओम सिंह चौहान ने स्वर्ण पदक जीता स 74 किलोग्राम मास्टर वन भार वर्ग में सूरज गहलोत ने 100 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीता । इस तरह राज्य बेंच प्रेस प्रतियोगिता में उदयपुर टीम में 8 स्वर्ण , 3 रजत एवं 4 कांस्य पदक सहित कुल 15 पदक जीते स उदयपुर टीम के मैनेजर विनोद साहू व प्रशिक्षक चंद्रेश सोनी थे । टीम के शानदार प्रदर्शन पर राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, राज्य संघ के सचिव देवेन्द्र साहू ने सभी पदक विजेता खिलाडियों को बधाई एवं शुभकामनाये दी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एमडीएस में 68वीं जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन दशनाम गोस्वामी समाज उदयपुर मण्डल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह सम्पन्न