24 न्यूज अपडेट उदयपुर। शहर के भूपालपुरा में ऐतिहासिक रामलीला का मंचन 30 नवम्बर से शुरू होगा। दस दिन तक चलने वाली राम की लीलाओं का यह महोत्सव भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिये तैयारियां पुरी की जा चुकी हैं। रामलीला का मंचन काशी का प्रसिद्ध धर्म प्रचारक मंडल द्वारा किया जायेगा। रामलीला का शुभारंभ बालाजी महाराज का ध्वज पूजन करने के साथ ही गणमान्य नागरिकों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ होगा।भूपालपुरा ग्राउण्ड में 30 नवम्बर से 9 दिसम्बर तक ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव का आयोजन होगा। 30 नवम्बर को भगवान श्रीराम के जन्म की लीलाओं के मंचन के साथ रामलीला का शुभारंभ होगा। प्रतिदिन रात्रि 8.00 बजे से 11.00 बजे तक भगवान राम की विभिन्न लीलाओं का आयोजन होगा जिसमें श्रीराम जन्म, रावण वध, राजतिलक तक की लीलाओं का विस्तार से भव्य अभिनय किया जायेगा। काशी के धर्म प्रचारक मंडल में 25 कलाकार अभिनय करते हैं जो श्रीराम के आदर्श जीवन को एक बार फिर रामभक्तों के सामने जीवंत कर देते हैं।भूपालपुरा समिति की ओर से उमेश श्रीमाली ने बताया कि तीस साल बाद फिर से भूपालपुरा ग्राउण्ड में रामलीला का मंचन किया जा रहा हैं। श्रीराम के पॉंच सौ वर्षो बाद अयोध्या में अपने महल में विराजित होने के बाद रामलीला की विलुप्त होती संस्कृति को बचाने के उदृदेश्य से जनसहयोग से रामलीला का आयोजन किया जा रहा हैंं, इसका उदृदेश्य धर्म का प्रचार प्रसार करना भी हैं। रामलीला मंचन के दौरान मंडल की और से 5100 हनुमान चालीसा भी वितरित की जायेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बीएन प्रबंध संकाय के द्वारा दो दिवसीय ऊर्जा मेनेजमेंट फेस्ट के दूसरे दिन विभिन्न प्रबंधकीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया समाजसेवी के के गुप्ता मेवाड़ जनशक्ति दल के संरक्षक मनोनीत