24 न्यूज अपडेट उदयपुर. 1 दिसम्बर। विश्व एड्स दिवस के मौके पर राजस्थान स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में उदयपुर ज़िल एड्स नियंत्रण सोसाइटी के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनु मोदी को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।जयपुर में राजस्थान स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के सभागार में आयोजित इस समारोह में राज्य की स्वास्थ्य सचिव डॉ. गायत्री राठौड़ ने डॉ. मनु मोदी को सम्मानित करते हुए सम्मान पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट किया।इस अवसर पर डायरेक्टर एड्स शाहीन अली खान, अतिरिक्त निदेशक डॉ. केसरी सिंह, कई गणमान्य अतिथि और कर्मचारी उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी की उदयपुर इकाई का राष्ट्रीय स्तर पर भी गौरवशाली स्थान है। इससे पूर्व भी डॉ मनु मोदी को जिला एड्स नियंत्रण सोसाइटी में दी गई उल्लेखनीय सेवाओं के लिए डॉ. मनु को दो बार जिला स्तरीय सम्मान प्राप्त हो चुका है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मंडल अध्यक्ष 35 से 45 वर्ष व जिला अध्यक्ष 40 से 60 वर्ष का हो, भाजपा की जिलास्तरीय कार्यशाला में किया तय एसओजी-एटीएस ने 9 पिस्टल, 13 कारतूस के साथ 2 आरोपी पकड़े